• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'माई लास्ट डे…' फेसबुक पर स्टोरी लगा फांसी पर झूल गया युवक, मोबाइल पर बजते मिले सैड सांग

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर 'माई लास्ट डे' लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया। युवक का नाम विद्यासागर विश्वकर्मा था, ज...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 10 Mar 2025 02:27:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Mar 2025 02:46:58 PM (IST)
'माई लास्ट डे…' फेसबुक पर स्टोरी लगा फांसी पर झूल गया युवक, मोबाइल पर बजते मिले सैड सांग
विद्यासागर विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया पर यह लिखा।

HighLights

  1. प्रेम प्रसंग में फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है।
  2. पुलिस ने शुरू की जांच, स्वजन और दोस्तों से पूछताछ जारी।
  3. खेती के काम में अपने पिता की मदद करता था युवक।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सखोली में युवक ने सोशल मीडिया पर 'माई लास्ट डे' लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह घरवालों ने उसका शव देखा। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक के मोबाइल को जब्त कर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सखोली निवासी विद्यासागर विश्वकर्मा (22) ने बीए द्वितीय वर्ष तक की नियमित पढ़ाई की थी। इस वर्ष स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता खेती बाड़ी करते है।


खेती के काम में मदद करता था

घर में युवक पिता के खेती के कामों में सहयोग करता था। रविवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। विद्यासागर चौधरी भी कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

naidunia_image

खुदकुशी का ठोस कारण सामने नहीं आया

स्वजन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर दरिमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा। प्रारंभिक पूछताछ में आत्महत्या का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि विद्यासागर विश्वकर्मा ने रात दो बजे फेसबुक पर स्टेटस पोस्ट कर घर में फांसी लगा ली है। मामले में मर्ग कायम किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

यह लिखा सोशल मीडिया पर

आत्महत्या के पहले युवक ने सोशल मीडिया फेसबुक पर स्टेटस लगाया था। रात लगभग दो बजे उसने लिखा-माई लास्ट डे, सब कोई पता कर के आ आना। अब तो आ जा यार-सीने से लग जा यार। पुलिस की जांच में पता चला कि युवक के मोबाइल पर सैड सांग बजता हुआ मिला।

इसके कारण आशंका है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाई होगी। पुलिस मामले में स्वजन एवं युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। युवक के मोबाइल को भी जांच के दायरे में रखा गया है।