• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनपाट में बादलों ने मारी पिचकारी, गुब्बारे बने ओले, प्रकृति की दिव्यता का हुआ दर्शन

मैनपाट का पूरा इलाका बर्फ से ढंका नजर आ रहा था।

By Apurv SinghEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 09:55:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Mar 2024 09:55:54 PM (IST)
मैनपाट में बादलों ने मारी पिचकारी, गुब्बारे बने ओले, प्रकृति की दिव्यता का हुआ दर्शन
मैनपाट में भारी ओलावृष्टि का मनोरम दृस्य

HighLights

  1. यू ही नहीं मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जा है।
  2. मैनपाट सहित सरगुजा के कई इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टि।
  3. ओलावृष्टि के बाद वादियों की खूबसूरती ने मोहा मन, खूबसूरत वादियों के शौकीन पर्यटक हुए प्रसन्न।

नईदुनिया प्रतिनिधि अंबिकापुर। होली के दिन सरगुजा जिले में अचानक बदले मौसम ने रंग में भंग डाल दिया। दोपहर बाद मूसलाधार वर्षा के बीच जमकर ओलावृष्टि हुई। छत्तीसगढ़ का मैनपाट अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इसकी खूबसूरती के कारण इसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहते हैं। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में हल्की तो मैनपाट में भारी ओलावृष्टि हुई।

View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai__dunia)

मैनपाट के परपटीया और ललेया में काफी देर तक हुई ओलावृष्टि से बर्फबारी के समान नजारा दिखने लगा। यहां फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्त्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अचानक बिगड़ा मौसम। हालांकि कुछ दिनों से आसमान में हल्के बादल नजर आ रहे थे लेकिन लोगों की उम्मीद नहीं थी की होली के दिन मौसम में इतना बड़ा परिवर्तन होगा।


कैमरे में कैद हुए खूबसूरत नजारे

naidunia_image

सोमवार को सुबह से धूप निकली हुई थी और लोग होली की मस्ती में सराबोर थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और गरज चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। देखते-देखते बारिश तेज हो गई और फिर ओलावृष्टि शुरू हुई।

naidunia_image

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भी पहली बार इस सीजन में ओलावृष्टि हुई हालांकि यह कुछ समय तक हुई इसके कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सरगुजा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट के ललैया और परपटीया में जमकर ओलावृष्टि हुई। यहां काफी देर तक ओले गिरते रहे। इससे पूरा इलाका बर्फ से ढंका नजर आ रहा था। भारी ओलावृष्टि से मैनपाट के इस इलाके में लगी गेहूं, चना सहित सब्जीवर्गीय फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

माह के आखिरी दिनों में फिर बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ का एक नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है जो आने वाले दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ का मौसम फिर से प्रभावित करेगा। जानकारी के अनुसार 30 और 31 मार्च को सरगुजा संभाग के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा और कहीं कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।