• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर में जिला प्रबंधक गिरफ्तार, ACB ने 22 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा, कमरे से बरामद हुई घूस की रकम

एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर की टीम ने मंगलवार को नागरिक आपूर्ति निगम (नान) बलरामपुर के जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते ...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 03:28:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 03:28:24 PM (IST)
अंबिकापुर में जिला प्रबंधक गिरफ्तार, ACB ने 22 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा, कमरे से बरामद हुई घूस की रकम
22 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचे गए विद्यासागर गोपाल।

HighLights

  1. नान बलरामपुर जिला प्रबंधक पर ACB का बड़ा शिकंजा
  2. 22 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचे गए विद्यासागर गोपाल
  3. अंबिकापुर की टीम ने बलरामपुर कार्यालय में दी दबिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर की टीम ने मंगलवार को नागरिक आपूर्ति निगम (नान) बलरामपुर के जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते कार्यालय कक्ष में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर की टीम अभी बलरामपुर में कार्रवाई में जुटी है।

खाद्यान्न परिवहन के भुगतान के बदले मांगी गई थी रिश्वत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिवराज सिंह नागरिक आपूर्ति निगम में खाद्यान्न परिवहन का कार्य करते हैं। मां सर्वेश्वरी के नाम से उनका व्यवसाय है और वे नागरिक आपूर्ति निगम में परिवहनकर्ता के रूप में पंजीकृत हैं। इसके बावजूद परिवहन कार्यों के भुगतान के एवज में जिला प्रबंधक द्वारा उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी।


एसीबी की जाल में फंसे जिला प्रबंधक, रंगे हाथों गिरफ्तार

रिश्वत देने के बजाय शिवराज सिंह ने अंबिकापुर एसीबी से संपर्क किया। ब्यूरो की टीम ने पहले शिकायत का सत्यापन कराया। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। योजना के तहत मंगलवार को आवेदक शिवराज सिंह को 22 हजार रुपये लेकर बलरामपुर स्थित जिला कार्यालय भेजा गया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 125 अधिकारियों के तबादले; कोरिया, बालोद, जशपुर-दंतेवाड़ा समेत कई जिलों के अपर कलेक्टर बदले

जैसे ही जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल ने रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने कक्ष में ही उन्हें रकम के साथ धर दबोचा। एसीबी की टीम अभी बलरामपुर में ही मौजूद है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।