• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

सूरजपुर में शराबी प्रधान पाठक की करतूत; बच्चों को पीटकर समय से पहले स्कूल में जड़ा ताला

शिक्षा के मंदिर में शर्मसार हुर्ई कलम: शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक, मासूम बच्चों को पीटा; दोपहर दो बजे ही जड़ दिया ताला, प्रधा...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 10:10:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 10:10:17 AM (IST)
सूरजपुर में शराबी प्रधान पाठक की करतूत; बच्चों को पीटकर समय से पहले स्कूल में जड़ा ताला
मोहरसोप का प्राथमिक स्कूल जो 17 जुलाई को समय से पूर्व बंद कर दिया गया

HighLights

  1. लिखित माफीनामा भी निकला झूठा; सुधरने के बजाय दोबारा पीकर पहुंचे स्कूल
  2. लिखित माफीनामा दे चुके थे, तब विभाग ने उन पर कड़ी निगरानी क्यों नहीं रखी?
  3. सरपंच और बच्चों के सामने खुली पोल, जनशिक्षक ने बीईओ को सौंपी जांच रिपोर्ट

नईदुनिया न्यूज, चांदनी बिहारपुर: ग्राम पंचायत मोहरसोप के पटेलपारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पर शराब के नशे में विद्यालय आने, बच्चों के साथ मारपीट करने तथा समय से पहले स्कूल बंद कर चले जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के अनुसार, 17 जुलाई को प्रधान पाठक कथित रूप से शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी कर विद्यालय बंद कर वहां से चले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने नशे की हालत में बच्चों के साथ मारपीट भी की। बच्चों ने भी जांच के दौरान बताया कि प्रधान पाठक ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।


ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी प्रधान पाठक पर शराब के नशे में विद्यालय आने के आरोप लग चुके हैं। उस समय उन्होंने स्वयं लिखित में यह आश्वासन दिया था कि भविष्य में कभी भी शराब पीकर विद्यालय नहीं आएंगे, लेकिन इसके बावजूद उनकी यह आदत नहीं बदली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 18 जुलाई को विकासखंड शिक्षा अधिकारी माेतीलाल राजवाड़े के निर्देश पर जनशिक्षक द्वारा ग्राम पंचायत की सरपंच बांसमती, उनके पति, ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान ग्रामीणों और सरपंच ने बताया कि घटना वाले दिन प्रधान पाठक शराब के नशे में विद्यालय आए थे और दोपहर में समय से पहले विद्यालय की छुट्टी कर चले गए। स्कूल के बच्चों ने भी इसकी पुष्टि की है।

जांच पूरी होने के बाद जनशिक्षक ने अपना प्रतिवेदन विकासखंड शिक्षा अधिकारी को भेज दिया है। इधर, ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों ने मांग की है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्रधान पाठक को तत्काल विद्यालय से हटाकर अन्यत्र पदस्थ किया जाए तथा विद्यालय में नए शिक्षक की नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सामान्य बना रहे।