
नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगर : जिले मे मतांतरण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चार ग्राम पंचायतों ने पंचायत मे मतांतरित समाज के फादर,पास्टर और सिस्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन गाँवों मे ग्रामीणों ने प्रतिबंध से संबंधित सूचना बोर्ड लगा दिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम पंचायत सन्ना, चड़िया, डुमरटोली और टेम्पू मे पंचायत ने जशपुर की भाजपा विधायक रायमुनी भगत की उपस्थिति मे मतांतरितों के फादर, पास्टर और सिस्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएं जाने का सूचना बोर्ड लगाया है।
इस बोर्ड मे बताया गया है कि पेसा कानून की धारा 4 (घ) के अंतर्गत पंचायत को अपनी सांस्कृतिक पहचान और रुढ़ीवादी संस्कृति को संरक्षित करने का अधिकार है। गाँव मे आदिवासियों को प्रलोभन दे कर मतांतरण कराये जाने से सांस्कृतिक पहचान और संस्कृति को नुकसान और खतरा है। इसलिए मतांतरितों के फादर, पास्टर, सिस्टर के साथ मतांतरण के लिए होने वाले किसी भी आयोजन के लिए बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है।
जिले के चार पंचायतों मे मतांतरितो के फादर और पास्टर मे लगाएं गए प्रतिबंध को आदिवासी समाज मे आ रहे जागरूकता का प्रतीक बताया है। उन्होंने नईदुनिया को बताया कि सोगड़ा मे उन्हें ग्रामीणों ने सामाजिक बैठक मे आमंत्रित किया था। 20 नवंबर को आयोजित बैठक मे आदिवासी समाज के प्रमुख उपस्थित थे। इस बैठक मे प्रमुखों ने मतांतरण से हो रहे आदिवासी समाज को नुकसान के संबंध मे विस्तार से चर्चा की और इसके बाद सूचना बोर्ड लगाया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के आयोजन से लेकर गाँव मे सूचना बोर्ड लगाने की कार्रवाई पूरी तरह से स्वफुर्त है।
ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल किसपोट्टा का कहना है कि अगर किसी गाँव मे मतांतरण हो रहा है तो इसे जागरूकता फैला कर रोका जा सकता है। इस तरह गाँव मे बोर्ड लगा कर समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत स्वायत्त निकाय हैं। मेरी जानकारी में बोर्ड में नोटिस लगाने की घटना नहीं हैं। इस विषय में जानकारी ली जाएगी। ओमकार सिंह, एसडीएम जशपुर
यह भी पढ़ें- SGGU अंबिकापुर के पीएचडी चयन सूची पर बवाल, बिना परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हुए अभ्यर्थियों के नाम दर्ज