• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मासूम पर स्वजन का कहर, रोने की आवाज से प्रताड़ना का पता चला

बलरामपुर (नईदुनिया न्यूज)। नगर के वार्ड क्रमांक पांच में बुआ एवं फूफा के साथ बीते तीन माह से आठ वर्षीय मासूम पर छोटी-छोटी बात को लेकर बुआ का कहर टूटा। मूलतः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के ग्राम सुथरा निवासी बच्ची के फूफा सीएएफ के जवान हैं जो किराए के मकान में रहते हैं। जब मकान मालकिन द्वारा लगातार बच्चे की रोने की आवाज सुन

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 06 Feb 2022 08:37:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Feb 2022 08:37:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मासूम पर स्वजन का कहर, रोने की आवाज से प्रताड़ना का पता चला

बलरामपुर (नईदुनिया न्यूज)। नगर के वार्ड क्रमांक पांच में बुआ एवं फूफा के साथ बीते तीन माह से आठ वर्षीय मासूम पर छोटी-छोटी बात को लेकर बुआ का कहर टूटा। मूलतः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के ग्राम सुथरा निवासी बच्ची के फूफा सीएएफ के जवान हैं जो किराए के मकान में रहते हैं। जब मकान मालकिन द्वारा लगातार बच्चे की रोने की आवाज सुनी जिसके बाद बुआ के द्वारा प्रताड़ित किए जाने का पर्दाफाश हुआ। इसकी जानकारी एडिशनल एसपी को दी गई जिसके बाद चाइल्डलाइन एवं पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम बच्ची के शरीर पर कई जगह मारपीट एवं जलाने के निशान मिले। नगर के वार्ड क्रमांक पांच में सीएएफ के जवान, पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते हैं। जहां तीन माह से महिला के भाई की आठ वर्षीय बेटी भी साथ में रह रही थी विगत दो-तीन दिनों से लगातार बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी । जिसके बाद मकान मालकिन के द्वारा बच्ची के रोने का कारण जानना चाहा तो मकान छोड़ देने की बात महिला के द्वारा की जाने लगी । पता चला कि बच्ची के साथ लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान भी दिखे । जिसके बाद इसकी तत्काल जानकारी एडिशनल एसपी को दी गई, उनके निर्देश पर चाइल्डलाइन की टीम एवं एएसआइ कमलेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम टीम मौके पर पहुंची। चाइल्ड लाइन की टीम के द्वारा सीडब्ल्यूसी में बच्चे को पेश किया गया। जहां से बच्ची को सखी सेंटर रखा जाएगा और सोमवार को अंबिकापुर बालिका गृह भेजा जाएगा। बच्ची को पढ़ाने के नाम से बुआ फूफा अपने साथ रखते थे। बच्ची कक्षा तीसरी में पढ़ती है। छोटी-छोटी बात पर बुआ का कहर बच्ची पर टूटता था। घर का काम कराने के लिए भी बच्ची पर दबाव रहता था।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।