• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

सूरजपुर में पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाजार से लौटते समय बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, चारों आरोपित गिरफ्तार

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में चार युवकों ने पति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Asim Sen GuptaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 04:43:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 04:43:24 PM (IST)
सूरजपुर में पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाजार से लौटते समय बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, चारों आरोपित गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म

HighLights

  1. 27 जून की घटना, चार आरोपित गिरफ्तार
  2. खेत में पति के सामने वारदात को अंजाम
  3. बीएनएस धारा 70 के तहत कार्रवाई जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने महिला के पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही वारदात को अंजाम दिया। घटना 27 जून की शाम की है। मामले में देरी से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, पीड़िता 27 जून को अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। शाम को खरीदारी पूरी करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में पति ने चावल से बनी शराब हड़िया पी ली, जिससे वह नशे की हालत में रास्ते में ही गिर पड़ा। रात करीब साढ़े आठ बजे इसी दौरान मंहगई निवासी ऋतु यादव (30) अपने तीन साथियों रामजी (25), कपील और रामेश्वर के साथ वहां पहुंचा।


पति को बंधक बनाकर खेत में ले गए

चारों आरोपितों ने पहले महिला के पति को बंधक बना लिया। इसके बाद महिला को पास के खेत में ले जाकर उसके साथ पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपितों ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय चारों आरोपित भी नशे की हालत में थे।

ग्रामीणों के समझाने पर दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता देर रात अपने पति के साथ किसी तरह घर पहुंची। घटना से डरी और सहमी होने के कारण उसने तत्काल किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिली। ग्रामीणों के समझाने और हिम्मत बढ़ाने पर पीड़िता रामानुजनगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

चारों आरोपित भेजे गए जेल

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित ऋतु यादव आदतन अपराधी है। वह करीब दो वर्ष पहले लूट के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। हाल ही में उस पर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का आरोप भी लगा था। अन्य आरोपित रामजी, कपील और रामेश्वर के बारे में भी पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति का होने की जानकारी दी है। मामले की विवेचना जारी है।