• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यूपी से अवैध धान ला रहे चार पिकअप वाहन जब्त, बॉर्डर पर एक्शन मोड में CG प्रशासन

बलरामपुर जिले में धान खरीदी शुरू होते ही उत्तर प्रदेश से अवैध धान ला रहे चार पिकअप वाहनों को पकड़कर सनावल थाने के सुपुर्द किया गया है, जबकि सुरक्षा के लिए 24 चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 07:20:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 07:20:45 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यूपी से अवैध धान ला रहे चार पिकअप वाहन जब्त, बॉर्डर पर एक्शन मोड में  CG प्रशासन
संयुक्त टीम द्वारा जब्त किया अवैध धान से भरी पिकअपफाेटो जनसंपर्क

HighLights

  1. बलरामपुर जिले में उत्तर प्रदेश से आ रहे चार पिकअप धान समेत जब्त।
  2. कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सीमाओं पर बनाए गए हैं 24 चेकपोस्ट।
  3. जप्त वाहनों को सनावल थाने में सौंपा गया, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई।

नईदुनिया न्यूज, बलरामपुर: धान खरीदी आरंभ होने के बाद उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से धान लेकर आ रहे चार पिकअप वाहनों को पकड़कर जब्त किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए थाना सनावल के सुपुर्द किया गया।

प्रकरण में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रविधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध प्रवेश को रोकने के लिए जिले में कुल 24 चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

इनमें रामानुजगंज विकासखंड में 10, वाड्रफनगर में सात, कुसमी में चार और शंकरगढ़ में तीन चेकपोस्ट शामिल हैं। इन चेकपोस्टों पर तैनात अमले के साथ जिला व तहसील स्तरीय उड़नदस्ता दल लगातार निगरानी रख रहे हैं और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच कर रहे हैं।

जिले में बनाए गए हैं 24 विशेष चेकपोस्ट

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के स्पष्ट निर्देशों के बाद सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले भर में कुल 24 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों का क्षेत्रवार वितरण इस प्रकार है:

  • रामानुजगंज विकासखंड: 10 चेकपोस्ट

  • वाड्रफनगर विकासखंड: 7 चेकपोस्ट

  • कुसमी विकासखंड: 4 चेकपोस्ट

  • शंकरगढ़ विकासखंड: 3 चेकपोस्ट


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।