• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का साबिर: छुड़ाने में मदद करने वाले दो आरोपी सलाखों के पीछे

धनबाद के गैंगस्टर साबिर आलम को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने के आरोप में अंबिकापुर पुलिस ने पिता-पुत्र जाहिद खान और जुनैद खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीडियो साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 10:44:45 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 10:44:45 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का साबिर: छुड़ाने में मदद करने वाले दो आरोपी सलाखों के पीछे
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. अंबिकापुर में धनबाद पुलिस पर हमले और संरक्षण देने पर बड़ी कार्रवाई।
  2. धनबाद पुलिस की टीम पर हमला कर गैंगस्टर को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार।
  3. पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर :धनबाद के गैंगस्टर वारंटी अभियुक्त साबिर आलम को पुलिस की वैध अभिरक्षा से छुड़ाकर भगाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भीड़ ने झारखंड की धनबाद पुलिस पर हमला कर साबिर आलम को छुड़ा लिया था। मामले में शामिल अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के गैंगस्टर साबिर आलम को पुलिस अभिरक्षा से भगाने तथा संरक्षण देने वालों के विरुद्ध गिरफ्तारी शुरू होने से उसके संपर्क में रहे लोगों में खलबली मच गई है।

थाना बरोरा जिला धनबाद के प्रभारी उप निरीक्षक अभय कुमार को सूचना मिली थी कि बैंकमोड़ थाना क्षेत्र का वारंटी गैंगस्टर साबिर आलम निवासी कमर मखदूमी रोड वासेपुर पहचान छिपाकर मोमिनपुरा अंबिकापुर में रह रहा है। 29 जून 2026 को सुबह लगभग आठ बजे धनबाद पुलिस टीम अंबिकापुर पहुंची। मोमिनपुरा मस्जिद के पास स्कूटी से आते एक व्यक्ति का हुलिया साबिर आलम से मिलने पर टीम ने उसे रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम साबिर आलम बताया।


धनबाद पुलिस टीम अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया कर रही थी, तभी साबिर आलम ने आसपास मौजूद लोगों को बुलाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में वहां पहुंचे मोहम्मद जाहिद खान और उसके बेटे जुनैद खान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सामूहिक बल प्रयोग कर गैंगस्टर साबिर आलम को धनबाद पुलिस की अभिरक्षा से छुड़ा लिया। साबिर आलम मौके से भाग निकला और भीड़ भी तेजी से तितर-बितर हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे धारा 221, 132, 126(2), 296(बी), 351(3), 263(ई), 352, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर: स्कूल में मारपीट करने वाले दो प्रयोगशाला सहायक निलंबित, डीईओ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

विवेचना के दौरान प्रार्थी उप निरीक्षक अभय कुमार से वीडियो कॉल के माध्यम से पूछताछ की गई। वीडियो कॉलिंग और व्हाट्सएप से आरोपितों की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद जाहिद खान पिता मोहम्मद अयुब खान (59) व और उसका बेटा जुनैद खान (30)दोनों निवासी नया बस्ती हबीबनगर अंबिकापुर हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपित घटना दिनांक से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रकरण में अग्रिम जांच जारी है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय एवं साइबर टीम सक्रिय रही।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।