• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर में समझौते के लिए पहुंचे मायके वालों के सामने ही पत्नी को दिया तीन तलाक

अंबिकापुर के सदर रोड में एक मुस्लिम युवक शोएब खान ने सामाजिक समझौते के लिए आए मायके वालों और पड़ोसियों के सामने ही अपनी पत्नी सहाना बानो को तीन बार तल...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 01:55:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 01:55:09 PM (IST)
अंबिकापुर में समझौते के लिए पहुंचे मायके वालों के सामने ही पत्नी को दिया तीन तलाक
प्रतीकात्मक चित्र इंटरनेट से लिया गया

HighLights

  1. दहेज के लिए प्रताड़ना का भी आरोप, महिला थाना में पहले दर्ज करा चुकी है केस
  2. मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध
  3. सुलह की सारी विधिक संभावनाएं खत्म होने के बाद थाने पहुंची सहाना

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : अंबिकापुर में मुस्लिम युवक ने रिश्तेदारों के सामने ही पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। पारिवारिक विवाद के बाद समझौता कराने ससुराल पहुंचे मायके वालों और मोहल्ले वालों के सामने ही पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा चार के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना छह जून 2026 की शाम अंबिकापुर के सदर रोड स्थित महिला के ससुराल में हुई। समझौता हो जाने की उम्मीद पर महिला ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। सारी संभावना खत्म हो जाने पर पुलिस से लिखित शिकायत की गई।

महिला सहाना बानो (31) अंबिकापुर के मोमिनपुरा समलाया मंदिर के पास मायके में निवास करती है। सहाना के अनुसार उसका विवाह 18 जून 2022 को मुस्लिम रीति-रिवाज से शोएब खान (40) निवासी सदर रोड अंबिकापुर से हुआ था। शादी के करीब तीन माह तक पति ने उसे अच्छे से रखा, लेकिन बाद में दहेज में कुछ लेकर नहीं आई हो कहकर परेशान करने लगा।


सहाना ने पुलिस को बताया कि उसके मायके वालों ने ससुराल वालों को घर का पूरा सामान एवं तीन लाख रुपये नकद दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। प्रताड़ना से परेशान होकर सहाना ने महिला थाना अंबिकापुर में दहेज का प्रकरण दर्ज कराया था। इसके बाद से वह मायके मोमिनपुरा में रह रही है। सहाना के अनुसार छह जून 2026 को वह अपने घर वालों, मोहल्ले वालों के साथ ससुराल सदर रोड समझौता कराने गई थी, ताकि किसी तरह बात बन जाए और ससुराल वाले उसे अच्छे से रख लें।

घर वाले बातचीत कर रहे थे कि मेरी बेटी सहाना को रख लो। लेकिन ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं थे। इसी बीच पति शोएब सबके सामने बोलने लगा कि मैं तुमको नहीं रख सकता हूं और तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। सहाना ने बताया कि घर वालों ने पति को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। घटना के समय उसके परिवार के सदस्य जान मोहम्मद, समीर अंसारी, पड़ोसी अब्दुल रज्जाक अंसारी और कलीम अंसारी मौजूद थे।

तीन तलाक के बाद सहाना वर्तमान में अपने माता-पिता के पास मोमिनपुरा में रह रही है। आवेदिका के आवेदन पर प्रथम दृष्टया मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा चार का संज्ञेय अपराध घटित होना पाए जाने से कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। कानून के तहत तीन तलाक देना दंडनीय अपराध है। पुलिस मामले में गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।