
नईदुनिया न्यूज, बतौली: बेहतर शिक्षा और विकास के तमाम दावों के बीच सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत सरमना संकुल केंद्र के अधीन प्राथमिक शाला कोईलार ढोढ़ी की स्थिति सरकारी दावों की जमीनी हकीकत उजागर कर रही है। बताया जा रहा है कि तीन दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विद्यालय के नौनिहालों को पक्के स्कूल भवन की सुविधा नहीं मिल पाई है।
पहाड़ी कोरवा जनजाति बहुल क्षेत्र में संचालित इस विद्यालय की बदहाल स्थिति शिक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिन बच्चों के लिए शिक्षा को बेहतर बनाने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की है, उन्हीं बच्चों को आज भी सुरक्षित एवं व्यवस्थित विद्यालय भवन के इंतजार में रहना पड़ रहा है।
राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के बच्चों के भविष्य को लेकर यह स्थिति और भी चिंताजनक है। सरकार एक ओर जनजातीय शिक्षा, विकास एवं उत्थान के लिए योजनाएं संचालित कर रही है, वहीं दूसरी ओर यदि प्राथमिक स्तर पर बच्चों को पक्की छत तक उपलब्ध नहीं हो पा रही, तो इन योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविकता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
पहाड़ी कोरवा जनजाति बहुल इस क्षेत्र में संचालित विद्यालय की बदहाल स्थिति शिक्षा विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
पक्की छत के इंतजार में नौनिहाल: जिन बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की है, उन्हीं बच्चों को आज भी सुरक्षित और व्यवस्थित स्कूल भवन का इंतजार करना पड़ रहा है।
योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवालिया निशान: राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के बच्चों के भविष्य को लेकर यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। सरकार एक ओर जनजातीय शिक्षा, विकास और उत्थान के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं संचालित करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर प्राथमिक स्तर पर ही बच्चों को पक्की छत तक मुहैया नहीं हो पाना योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की पोल खोल रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि पक्के भवन के अभाव में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी दांव पर लगी रहती है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि पहाड़ी कोरवा बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्राथमिक शाला कोईलार ढोढ़ी के लिए तत्काल पक्के भवन की स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।