• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

नदी पर मछली मारने गया था पति, लौटकर देखा पत्‍नी लापता, शव दफनाते पिता दिखे, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया था कि बहू द्वारा खाना नहीं देने के कारण उसने हत्या कर दी थी और शव को दफना दिया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपित ससुर को जेल भेज दिया था।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 08:33:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 08:43:25 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नदी पर मछली मारने गया था पति, लौटकर देखा पत्‍नी लापता, शव दफनाते पिता दिखे, कोर्ट ने सुनाई  उम्र कैद
बहू के हत्‍यारे ससुर को उम्र कैद। - सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1. गांव से लगे मछली नदी में मछली मारने गया था।
  2. शाम को लौटा तो देखा की पत्नी घर पर नहीं है।
  3. घर से दूरी पर पिता गड्ढे में मिट्टी डालते दिखा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ममता पटेल की अदालत ने टांगी से वार कर बहू की हत्या तथा शव को दफना देने के आरोपित ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त लोक अभियोजक विवेक सिंह ने बताया कि घटना 16 जून 2025 को लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम चलगली में हुई थी।

यहां का रहने वाला ईश्वर राम दोपहर में गांव से लगे मछली नदी में मछली मारने गया था। घर में उसकी पत्नी सरस्वती थी। शाम को जब वह घर लौटा तो देखा की पत्नी घर पर नहीं है।

घर से थोड़ी दूरी पर उसका पिता पनमेश्वर कोरवा (55) गड्ढे में मिट्टी डालते दिखा। शोरगुल करने पर लोग पहुंचे तब पता चला कि पनमेश्वर कोरवा वहां बहू के शव को दफना रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया था।


35 साल की भाभी के साथ 26 साल का देवर चार दिन से था गायब, घर वालों के सामने दोनों ने वाटरफॉल में लगा दी छलांग

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया था कि बहू द्वारा खाना नहीं देने के कारण उसने हत्या कर दी थी और शव को दफना दिया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपित ससुर को जेल भेज दिया था।

जांच के पश्चात चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण के सारे तथ्यों की सुनवाई और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ममता पटेल की अदालत ने आरोपित ससुर पनमेश्वर कोरवा को हत्या का दोषी पाया । आरोपित को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।