यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निगम करवाएगा अंबिकापुर महामाया पहाड़ के जर्जर मार्ग का निर्माण
शहर का मुकुट माने जाने वाले महामाया पहाड़ के जर्जर मार्ग का निर्माण नगर निगम करवाएगा।
By Edited By:
Publish Date: Mon, 11 Jan 2016 12:40:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Jan 2016 12:46:42 PM (IST)
अंबिकापुर।शहर का मुकुट माने जाने वाले महामाया पहाड़ के जर्जर मार्ग का निर्माण नगर निगम करवाएगा।राज्य विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव,मेयर डॉ अजय तिर्की सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस कार्य का भूमिपूजन किया।
जानकारी के अनुसार यह मार्ग 25 लाख की लागत से बनाया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से आॅक्सीजन पार्क पहुंचना अब आसान हो जाएगा और क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी।यह पहाड़ी मार्ग वर्षो से उपेक्षित था।