यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नवविवाहिता से दुष्कर्म, फिर शादी का झांसा देकर कराया तलाक, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा
misdeed with married women पड़ोसी ने निकाह करने की बात कहकर जबरन दबाव डालकर तलाक दिलवाया और दैहिक शोषण कर रहा था।
By Sandeep Chourey Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 20 Jul 2019 11:58:59 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jul 2019 12:03:27 PM (IST)

अंबिकापुर । आपने प्यार में धोखे के तो कई मामले पढ़े और सुने होंगे, लेकिन अंबिकापुर में नवविवाहिता से दुष्कर्म के बाद शादी का झांसा पति से तलाक दिलाने का मामला सामने आया है। तलाक के बाद जब महिला गर्भवती हो गई तो दुष्कर्मी ने फिर उसे छोड़कर भाग गया।
ये मामला है अंबिकापुर जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का, जहां युवती से पड़ोस में रहने वाला उमर खान पिता आशिक खान वर्ष 2018 से शारीरिक संबंध बनाता रहा। मार्च 2019 में गर्भवती होने पर निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। अब पुलिस ने उमर खान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
अद्भुत नजारा : जब बादल खींचने लगे तालाब का पानी, देखें VIDEO
पुलिस ने बताया कि युवती का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसका मायके आना-जाना लगा रहता था। इस बीच पड़ोसी ने निकाह करने की बात कहकर जबरन दबाव डालकर तलाक दिलवाया और दैहिक शोषण कर रहा था।
Korba Murder : हत्या के बाद निर्वस्त्र अवस्था में महिला की लाश दफनाई
युवती ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2018 में सुब चार बजे जब शौच के लिए बाहर खेत जा रही थी, उस समय आरोपित उसका रास्ता रोक लिया और अनाचार किया। रिपोर्ट करने गई तो उमर खान ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह पति से तलाक लेने दबाव बनाया।
उसकी बातों में आकर महिला ने पति से तलाक ले लिया और आरोपी के साथ रहने लगी। लेकिन अब महिला के गर्भवती होने पर उसने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 376 (ढ) भादवि का अपराध दर्ज किया है।