• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांध में गिरी बेटी को बचाने मां भी कूदी, गहरे पानी में समा गए दोनों....कई घण्टे बाद मिला दोनों का शव

घटना छत्तीसगढ़ के बलरापुर की है। ग्राम पुटसु में एक बांध है इस बांध को वन विभाग ने बनवाया है। आस-पास के गांव के लोग यहां का पानी अपने दैनिक जीवन के का...और पढ़ें

By Apurv SinghEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 29 Nov 2024 02:43:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Nov 2024 02:43:23 PM (IST)
बांध में गिरी बेटी को बचाने मां भी कूदी, गहरे पानी में समा गए दोनों....कई घण्टे बाद मिला दोनों का शव
मां-बेटी की बांध में डूबने से मौत।

HighLights

  1. बांध में कपड़ा धोने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गई बेटी।
  2. मां वहां मौजूद थी बेटी को देख वह भी बचाने के लिए पानी में उतर गई।
  3. बेटी को बचा नहीं सकी मां, दोनों की मौत गोताखोरों ने निकाली शव।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम पुटसु में बांध में गिरी बेटी को बचाने के चक्कर में मां की भी डूबने से मौत हो गई। नगर सेना के गोताखोरों ने बांध से मां - बेटी की लाश को बाहर निकाल लिया है।

सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम पुटसू में बस्ती से दूर वन विभाग द्वारा बांध का निर्माण कराया गया है। गांव वाले इस बांध के पानी का उपयोग निस्तारी के लिए करते हैं। इसी गांव के मोहन यादव की बेटी सरिता यादव (18) गुरुवार को कपड़ा धोने बांध गई थी।


पैर फिसलने के कारण अचानक वह बांध में गिर गई। देखते ही देखते वह गहरे पानी में जाने लगी। बेटी को बांध में डूबता देख मां उर्मिला यादव (42) भी पानी में उतर गई। दोनों गहरे पानी में समा गए।

गोताखोरों की टीम की तलाश शुरू

naidunia_image

घटना की सूचना पर पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय स्तर पर मां - बेटी को बांध से बाहर निकालने कोई प्रबंध नहीं हो पा रहा था। जिला मुख्यालय बलरामपुर से नगरसेना के गोताखोरों की टीम ने मोटर बोट और लाइफ जैकेट के माध्यम से मां - बेटी की तलाश शुरू की।

बांध में पानी लबालब,दोनों का मिला शव

कई घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद जब मां - बेटी को बांध से बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो गई थी। बांध में पानी लबालब भरा हुआ है। लगभग 10 से 15 फीट पानी होने के कारण दोनों उसी में समा गए थे। मां - बेटी को संभवतः तैरना भी नहीं आता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मां - बेटी के शव को स्वजन को सौंप दिया है। दुखद हादसे से पुटसू गांव में शोक का माहौल है।