• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरगुजा को ओवर आल चैंपियनशिप का खिताब

अंबिकापुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा में सरगुजा जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवर आल चैंपियन का खिताब अपने नाम ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 17 Nov 2021 08:37:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Nov 2021 08:37:03 PM (IST)
सरगुजा को ओवर आल चैंपियनशिप का खिताब

अंबिकापुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा में सरगुजा जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवर आल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। जिले के प्रभारी मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य तथा खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के क्रीडांगन में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता जोन के खिलाड़ियों को चैंपियन शील्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट अनुशासन के लिए रायपुर संभाग को पुरस्कृत किया गया। 14 से 17 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में सरगुजा, बस्तर, रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के 620 खिलाड़ियों ने पांच खेल विधाओं में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डा. डहरिया के द्वारा ध्वज अवतरण कर खेल समापन की विधिवत घोषणा की गई। समापन समारोह में स्कूली छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई।

भविष्य में उच्च कोटि के खिलाड़ी होंगे तैयार- डा. डहरिया

मुख्य अतिथि डा. डहरिया ने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाऐ देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने में हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने से छत्तीसगढ़ का नाम खेल जगत में रोशन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल भावना का विकास एवं विस्तार हो ताकि हमारी युवा पीढ़ी स्वस्थ मानसिकता के साथ विभिन्न गतिविधियों को नया आयाम दे सकें। इस प्रकार के आयोजन से समाज में एक स्वस्थ संदेश जाएगा तथा भविष्य में हमारे प्रदेश से भी उच्च कोटि के खिलाड़ी तैयार होंगे। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सफल आयोजन बधाई देते हुए कहा कि चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने हुनर और जज्बा को दिखाया है। इस प्रकार के आयोजन में अन्य संभाग के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने का मौका मिलता है जो गौरव का विषय है। समापन समारोह में खिलाड़ियों का मार्च पास्ट खेल अधिकारी विकास सिंह, प्रमेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, वनौषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, पार्षद दीपक मिश्रा, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अमृत टोप्पो, प्रभारी कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक अमित कांबले, अपर कलेक्टर एएल धु्रव, तनुजा सलाम, सहायक कलेक्टर श्वेता सुमन, एसडीएम प्रदीप साहू, जिला शिक्षा अधिकारी डा. संजय गुहे सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र खिलाड़ी उपस्थित थे।


प्रतियोगिता में ये रहे विजेता-

मिनी गोल्फ, वुडबाल और फुटबाली 19 वर्ष बालक एवं बालिका में सरगुजा संभाग, हाकी 19 वर्ष बालक एवं बालिका में दुर्ग संभाग तथा टेनिस बाल क्रिकेट 17 वर्ष बालक एवं बालिका में बस्तर संभाग प्रथम स्थान पर रहे। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा कस्तूरबा गांधी शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय एवं उर्सुलाइन विद्यालय के छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया गया।