• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

CG.News: प्रशासन के आश्वासन के बाद झुकी पुलिस; टीएस सिंहदेव और दीपक बैज ने समाप्त किया अनशन

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज केस के विरोध में चल रहा पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का आमरण अनश...और पढ़ें

By Apurv SinghEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 27 May 2026 02:03:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 02:03:15 PM (IST)
CG.News: प्रशासन के आश्वासन के बाद झुकी पुलिस; टीएस सिंहदेव और दीपक बैज ने समाप्त किया अनशन
नारियल पानी से टूटा अनशन

HighLights

  1. बिश्रामपुर टीआई पर कार्रवाई और कांग्रेस नेता पर दर्ज एफआईआर समाप्त करने का मिला आश्वासन
  2. नारियल पानी से टूटा अनशन: सूरजपुर एसडीएम और एएसपी की लंबी मध्यस्थता के बाद आंदोलन वापस लिए।
  3. भाजपाइयों पर भी मुकदमा: राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी केस दर्ज किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर। सूरजपुर जिले की राजनीति में पिछले तीन दिनों से जारी तनाव बुधवार को शांत हो गया। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद कांग्रेस नेताओं ने आमरण अनशन और क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त कर दी। इसके साथ ही तीन दिनों से चल रहा राजनीतिक विवाद फिलहाल थम गया है।

दरअसल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार से विश्रामपुर थाने के सामने आंदोलन शुरू किया था। मंगलवार को आंदोलन ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया, जब पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आमरण अनशन पर बैठ गए और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आंदोलन स्थल पहुंचने के बाद मामला प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।


कांग्रेस लगातार विश्रामपुर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई और कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट की धाराएं वापस लेने की मांग कर रही थी। मंगलवार को एसडीएम शिवानी जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं से चर्चा की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बुधवार सुबह दोबारा सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल और एएसपी योगेश देवांगन आंदोलन स्थल पहुंचे।

अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं से लंबी चर्चा करने के साथ सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा और सूरजपुर एसपी प्रशांत ठाकुर से फोन पर भी बात कराई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने और दर्ज धाराओं की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद टीएस सिंहदेव और दीपक बैज आंदोलन समाप्त करने पर सहमत हुए। प्रशासन ने नारियल पानी पिलाकर दोनों नेताओं का अनशन तुड़वाया।

आंदोलन समाप्त होने के बाद दीपक बैज ने कहा कि यह “न्याय की जीत” है। कार्यकर्ताओं की अनुमति और सिंहदेव की सहमति से अनशन और भूख हड़ताल समाप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी।

देर रात भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ भी दर्ज हुआ मांमला

मंगलवार को हुए आंदोलन के बाद पुलिस दबाव में आ गई। इसके बाद देर रात कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन की पत्नी की शिकायत पर बिश्रामपुर थाने में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था।