
नईदुनिया न्यूज, चांदनी बिहारपुर: सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने क्षेत्र के नायब तहसीलदार के खिलाफ अभद्र भाषा एवं गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम चांदनी बिहारपुर की महिला ने थाना प्रभारी के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्या से अवगत कराया है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।आवेदिका ने अपने साथ हो रही परेशानियों और घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है।
महिला का कहना है कि उसने अपनी समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर उसे पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज करानी पड़ी। आवेदिका ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
साथ ही अपने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है। इस संबंध में थाना प्रभारी चांदनी बिहारपुर ने बताया कि महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- चांपा में युवक पर एसिड अटैक करने वाली प्रेमिका धरायी, अवैध एसिड विक्रेता भी गिरफ्तार