• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Weather: मैनपाट में बिछा पाला, तापमान तीन डिग्री पहुंचा... सर्द हवाओं से ठंड के तेवर तीखे

उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण बेमौसम बारिश हुई। इसके चलते ठंड के तेवर और ज्यादा तीखे हो गए हैं। सरगुजा संभाग में तापमान में...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 12 Dec 2024 12:31:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Dec 2024 12:14:22 PM (IST)
Chhattisgarh Weather: मैनपाट में बिछा पाला, तापमान तीन डिग्री पहुंचा... सर्द हवाओं से ठंड के तेवर तीखे
मैनपाट के नर्मदापुरम में पुआल के ढेर पर जमा पाला।

HighLights

  1. उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दिखने लगा असर।
  2. अंबिकापुर में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे हुआ।
  3. उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंड।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। (CG Weather Updates) पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश ने ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं। मौसम साफ होते ही सरगुजा संभाग में तापमान में भारी गिरावट के साथ कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है।

बुधवार को मैनपाट में इस सीजन में पहली बार पाला जमा। यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।


यहां का पारा सात डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शीतलहर चलने से लोग बेहाल हैं। दिन में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सरगुजा कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। इधर, मैनपाट के नर्मदापुर, कमलेश्वरपुर, बरिमा सहित आसपास के इलाके में बुधवार की सुबह पाला जमा रहा।

उत्तर भारत में बर्फबारी से प्रभावित हुआ मौसम

मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि पिछले दिनों सक्रिय विक्षोभ के कारण उत्तराखंड व हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई। इससे शुष्क हवा का प्रवाह सीधे उत्तरी छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगले 48 घंटों तक कड़ाके की ठंडी पड़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक दो डिसे की और गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल मामले से जुड़े दो लोगों के घर एनआईए ने मारा छापा

उत्तर भारत की सर्द हवा अभी और बढ़ाएगी ठंड

उत्तर के पहाड़ों पर एक-दो दिनों से भारी बर्फबारी का असर मैदानी भागों में भी दिखने लगा है। सर्द हवा का दायरा बढ़ गया है। पहाड़ों पर अगले एक-दो दिनों तक हिमपात जारी रहने के आसार हैं। इसके असर से एक सप्ताह तक तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट आती जाएगी।

तापमान में गिरावट का असर जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा तक दिखेगा। बिहार और झारखंड भी सर्द हवाओं से अछूते नहीं रहेंगे। ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान इस मौसम में पहली बार बुधवार को पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पांच आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी में फेरबदल, रायपुर एसपी बने लाल उम्मेद सिंह

मौसम में सारा फर्क मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने डाला है। इसके असर से बड़े क्षेत्र में बारिश के साथ हिमपात हुआ है। इससे कई इलाकों का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। देश में बुधवार को सबसे कम तापमान राजस्थान के चुरू में 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।