• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambikapur Crime News: सौतेली मां ने दूधमुंहे बेटे को पटक कर मार डाला, पुलिस ने तलाश कर आरोपित महिला को किया गिरफ्तार

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पारिवारिक अथवा भविष्य में संभावित संपत्ति हिस्सेदारी से बचने के लिए सौतेली मां ने य...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 11:09:59 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Jun 2024 11:09:59 AM (IST)
Ambikapur Crime News:  सौतेली मां ने दूधमुंहे बेटे को पटक कर मार डाला,  पुलिस ने तलाश कर आरोपित महिला को किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था।
  2. महुआटोली निवासी मनिता कोरवा को बतौर पत्नी बनाकर घर लाया था। जेठुआ कोरवा।
  3. जेठुआ कोरवा सरहुल त्योहार मनाकर शाम को वह घर लौटा तो देखा कि बच्चा जमीन पर पड़ा था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : बलरामपुर जिले के सामरी थाना के ग्राम पचपेड़ी में सौतेली मां ने सात माह के अबोध बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला की पकड़ में आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि ग्राम पचपेड़ी निवासी जेठुआ कोरवा की पत्नी मघनी कोरवा की सात माह पहले बच्चे को जन्म देते समय मृत्यु हो गई थी।

बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। जन्म के बाद पिता ने घरवालों के साथ मिलकर नवजात का पालन-पोषण किया। बाद में उसकी देखभाल के लिए लगभग चार माह पहले ग्राम महुआटोली निवासी मनिता कोरवा को बतौर पत्नी बनाकर घर लाया था। जेठुआ कोरवा के अनुसार घटना दिवस को वह सरहुल त्योहार में शामिल होने चुनचुना बस्ती गया था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी, सात माह के बच्चे के साथ थी।


सरहुल त्योहार मनाकर शाम को वह घर लौटा तो देखा कि बच्चा जमीन पर पड़ा था। उसके ऊपर कपड़ा ढंका हुआ था। शरीर में कोई हलचल नहीं था। उसने बच्चे को गोद में उठाकर देखा तो उसकी सिर के पीछे व कनपटी के पास चोट के निशान नजर आए। जब उसने पत्नी से पूछताछ शुरू की तो वह वहां से फरार हो गई। उसके बाद वापस नहीं लौटी। पत्नी के फरार होने तथा घर में बच्चे के साथ उसी के होने के कारण सौतेली मां द्वारा ही हत्या करने का संदेह है।

पुलिस ने उसके विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीकृत कर लिया है। आरोपित की खोजबीन कर महिला को किया गिरफ्तार को कर लिया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पारिवारिक अथवा भविष्य में संभावित संपत्ति हिस्सेदारी से बचने के लिए सौतेली मां ने यह कदम उठाया होगा। इस घटना की सूचना जेठुआ ने सामरीपाठ पुलिस को दी।