यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छात्रा से गैंगरेप... प्रेमी ने दोस्तों के साथ साजिश रच लगातार 5 रात की जबरदस्ती, तीन आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा जिले में 15 साल की स्कूली छात्रा से प्रेमी और उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पांच दिन तक अपराध दोहराया। पुल...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 24 Mar 2025 06:30:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Mar 2025 06:30:53 PM (IST)
छात्रा के साथ गैंगरेप से दहला अंबिकापुर। (फाइल फोटो)HighLights
- छात्रा से प्रेमी और साथियों ने दुष्कर्म किया।
- वीडियो बनाकर पांच दिन तक ब्लैकमेल किया।
- मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।
नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा जिले में स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। 15 साल की छात्रा से प्रेमी और उसके दो साथियों ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने वीडियो बना लेने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया।
वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर लगातार पांच दिन उसे बुलाते रहे। उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक अपचारी बालक सहित तीन लोगों को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने बनाई छात्रा को फंसाने की साजिश
- सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर रहकर छात्रा पढ़ाई कर रही थी। घटना वाले दिन 9 मार्च को छात्रा अपने नाबालिग प्रेमी से मिलने गई थी। प्रेमी उसे अपने रिश्तेदार के मकान में ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच प्रेमी के दो साथी यशवंत कुमार सिंह (22) और सुरेंद्र सिंह (20) भी वहां पहुंच गए।
छात्रा को दोनों युवकों ने धमकाया कि उसका वीडियो बना लिया गया है। वह उसके साथ संबंध नहीं रखेगी, तो वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देंगे। धमकी से डर गई थी छात्रा
छात्रा को धमकी देकर उसके दोस्त और दोनों युवक पांच दिन तक रात में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। छात्रा ने डर से घटना की सूचना किसी को नहीं दी। वह बुलाने पर रोज रात को घर से निकल जाती थी। दो से तीन घंटे बाद वापस चली जाती थी।
रिश्तेदारों को हुआ शक
पुलिस ने बताया कि छात्रा के रोज रात में निकलने पर रिश्तेदारों को संदेह हुआ। उन्होंने छात्रा की मां को जानकारी दी। छात्रा की मां जब उसे लेने पहुंची, तो छात्रा ने पूरी कहानी बताई।
मां की शिकायत पर कार्रवाई
पीड़ित छात्रा को साथ लेकर मां ने दरिमा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दरिमा पुलिस ने मामले में अपचारी बालक तथा आरोपित यशवंत कुमार और सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध धारा 64(2) (ढ), 70(2), 71, 3 (5) बीएनएस एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर तीनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।