• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर: युवक का बैंक खाता खुलवाकर 1.80 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी

अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के एक युवक (वैभव सूर्यवंशी) के नाम पर धोखाधड़ी से बचत और चालू खाते खोलकर करीब 1.80 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया है।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 18 May 2026 11:57:22 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 11:57:22 AM (IST)
अंबिकापुर: युवक का बैंक खाता खुलवाकर 1.80 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी

HighLights

  1. सट्टा गिरोह से जुड़े शहर के चार युवक देहरादून में पकड़ाए
  2. धोखे से कराया गया बायोमेट्रिक और हस्ताक्षर
  3. अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह से जुड़े होने की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : गांधीनगर थाना क्षेत्र के युवक के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन के प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपित अनुज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। मामले में सट्टा कारोबार समेत अन्य अवैध वित्तीय गतिविधियों की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी वैभव सूर्यवंशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह गंगापुर स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में कार्यालय सहायक के पद पर पदस्थ है। उसकी पहचान नवापारा निवासी सुमित सिंह ठाकुर और अनुज सिंह से एक रैली के दौरान हुई थी। दोनों ने उसे भरोसे में लेकर कहा था कि परिवार के कुछ लोगों का मकान निर्माण का पैसा उसके खाते में मंगाना है और बदले में उसे खर्चा दिया जाएगा। इसके बाद उसे नवापारा स्थित एक व्यक्ति के पास ले जाया गया, जहां बैंक कर्मचारी बताकर बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाया गया तथा कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए।शिकायत में वैभव ने बताया कि बाद में बैंक में उसके नाम से खुला पासबुक, चेकबुक और एटीएम उसे बैंक से लाने कहा गया। बैंक से दस्तावेज लाने के बाद दोनों आरोपितों ने अपने पास रख लिया तथा एक चेक पर भी हस्ताक्षर करा लिए।


प्रकरण का राजफाश तब हुआ जब मई 2025 में बैंक कर्मी उसके घर पहुंचे और खाते में भारी लेनदेन की जानकारी दी। बैंक जाकर जानकारी लेने पर पता चला कि उसके नाम से नवंबर 2024 में सेविंग और करेंट दो खाते खोले गए थे, जिनमें कुल करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। इसके बाद उसने दोनों खाते बंद कराने आवेदन दिया और गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

पुलिस ने प्रकरण में अनुज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल की है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी राशि का लेनदेन किन लोगों द्वारा किया गया। रकम कहां से आई और उसका उपयोग कहां किया गया, इसकी भी जांच चल रही है।पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही हैं कि कहीं खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टा, हवाला या अन्य अवैध कारोबार के लिए तो नहीं किया गया। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।गांधीनगर पुलिस का कहना है कि बैंक खातों के ट्रांजेक्शन डिटेल, संबंधित मोबाइल नंबर, बैंक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।पूछताछ के आधार पर मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

सट्टा गिरोह से जुड़े शहर के चार युवक देहरादून में पकड़ाए

अंबिकापुर के चार युवकों सहित पांच लोगों को देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र के एक फ्लैट से पकड़ा गया था। ये सभी आइपीएल मैचों में अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह से जुड़े बताए गए थे। अंबिकापुर में सट्टा की जड़े गहरी हो चुकी है।देहरादून में हुई कार्रवाई के दौरान बसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित एक किराए के फ्लैट से आइपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का राजफ़ाश हुआ था।पूछताछ में आरोपितों ने बताया था कि वे व्हाट्सएप ग्रुप और ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ते थे और उन्हें आइपीएल मैचों पर दांव लगवाते थे। पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 22 डेबिट कार्ड, एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन और ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित डिजिटल सामग्री बरामद की थी।

यह भी पढ़ें- गतोरी के वृंदावन ग्रीन फार्म में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फार्म हाउस मालिक समेत 8 जुआड़ी गिरफ्तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।