• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambikapur crime News : मंदिरों में चोरी : लखनपुर बंद, थाने का घेराव , एनएच जाम

Ambikapur crime News : नगर पंचायत लखनपुर क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर व शिव मंदिर में मुस्लिम युवकों द्वारा चोरी की घटना से गुरुवार को बवाल मच गया। ...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 02 May 2024 08:19:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 May 2024 08:19:22 PM (IST)
Ambikapur crime News :  मंदिरों में चोरी : लखनपुर बंद, थाने का घेराव , एनएच जाम

नईदुनिया न्यूज , लखनपुर : नगर पंचायत लखनपुर क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर व शिव मंदिर में मुस्लिम युवकों द्वारा चोरी की घटना से गुरुवार को बवाल मच गया। हिंदू समुदाय के लोगों ने घटना के विरोध तथा दोनों आरोपितों को लखनपुर थाना में लाने की मांग को लेकर थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने अंबिकापुर - बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम भी किया। इससे दो घण्टे तक आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर मामला शांत हुआ। पूरे दिन नगर पंचायत लखनपुर क्षेत्र की व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद रही। हिन्दू समुदाय के लोगों ने नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

पिछले दिनों लखनपुर के प्राचीन स्वंभू शिव मंदिर और हनुमान मंदिर में घुसकर मुस्लिम समाज के दो युवकों ने चांदी के मुकुट और कड़े की चोरी कर ली थी। यह घटना सीसी कैमरे में भी कैद हो गई थी। घटना में संलिप्त युवकों को हिरासत में लेने के बाद भी लखनपुर थाना नहीं लाने स लोग आक्रोशित हो गए। गुरूवार सुबह लगभग आठ बजे बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर अपनी मांगें रखी। जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जाम कर दिया, इससे दो घण्टे तक आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। हिंदू संगठनों के द्वारा आरोपितों के घर बुलडोजर चलाने की भी मांग की जा रही थी। मामला बढ़ता देख अंबिकापुर से अतिरिक्त बल भी लखनपुर भेजा गया था। विरोध के बीच पुलिस एवं राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, एसडीएम बीआर खांडे ने समझाइश दी कि चोरी के अतिरिक्त धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की धाराएं भी जोड़ी जाएगी। आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। घटना के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहे।


नौ सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठनों ने नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में अवैध रूप से संचालित कबाड़ दुकानों को बंद करने की मांग की गई। इसके अलावा बाहर से आए लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन,आधार कार्ड एवं राशन कार्ड की जांच कर अपात्र करने की भी मांग की गई है। लव जिहाद जैसी घटनाओं पर रोक,नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मांस, मटन बिक्री पर रोक, पुलिस की पेट्रोलिंग बढाने, नशीली दवाओं के खरीद-बिक्री पर सख्ती से रोक, नगर पंचायत क्षेत्र के चौक - चौराहा में सीसी कैमरा लगाने की मांग की गई है।