• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रंग खेलने निकले थे, तेज स्‍पीड में चला रहे थे गाड़ी, अंबिकापुर में बाइक-स्‍कूटी की टक्‍कर में दो की मौत, दो की हालत नाजुक

तेज गति से हुई टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। चारों सवार सिर के बल डामरीकृत सड़क पर उछल कर गिरे। सिर में गंभीर चोट तथा अत्यधिक रक्...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 14 Mar 2025 07:32:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Mar 2025 07:39:38 PM (IST)
रंग खेलने निकले थे, तेज स्‍पीड में चला रहे थे गाड़ी, अंबिकापुर में बाइक-स्‍कूटी की टक्‍कर में दो की मौत, दो की हालत नाजुक
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

HighLights

  1. होली की मस्ती में युवाओं ने हेलमेट भी नहीं पहना था।
  2. आसपास मौजूद लोगों ने सभी को सड़क से उठाया।
  3. हादसे में घायल युवकों को भी गंभीर चोट आई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। अंबिकापुर के भगवानपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को मोटरसाइकिल व स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल और स्कूटी में सवार दो युवकों की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। चारों युवक रंग खेलने घर से निकले थे। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

naidunia_image

naidunia_image

  • अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी बृजेश रजक(25) दोस्त के साथ अपाचे स्पर्टस बाइक से होली पर्व के दिन सुबह घर से निकला था।
  • वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित भगवानपुर में उनकी मोटरसाइकिल की स्कूटी से जोरदार टक्कर हो गई। स्कूटी में गांधीनगर निवासी अंकित यादव(26) और उसका दोस्त सवार था।
  • होली की मस्ती में युवाओं ने हेलमेट भी नहीं पहना था। आसपास मौजूद लोगों ने सभी को सड़क से उठाया और मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। घायल युवकों को भी गंभीर चोट है।
  • एक युवक के चेहरे की कई हड्डियां टूट गई हैं। घटना से मृतकों के स्वजन में मातम पसर गया है। बड़ी संख्या में स्वजन और परिचित भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए थे।
  • अंबिकापुर शहर में पुलिस की सख्ती के बाद भी सुबह से ही दोपहिया वाहनों में तीन सवारी और तेज गति से वाहन चलाकर युवाओं को मस्ती करते देखा गया।
  • होली के दिन सड़क दुर्घटना की शहर में ही तीन और घटनाएं भी हुई।