कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में गौ हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार
कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में गो हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ा है।तीनों एक ही परिवार के सदस्य है।परिवार का एक सदस्य भागने में सफल रहा।पकड़े गए आरोपितों में खुर्शीद, शहाना और रिजवाना शामिल है।ये आपस मे ससुर-सास और बहू बताए जा रहे है।
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 15 Sep 2022 11:53:47 AM (IST)
Updated Date: Thu, 15 Sep 2022 11:53:47 AM (IST)

अंबिकापुर। कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में गो हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ा है।तीनों एक ही परिवार के सदस्य है।परिवार का एक सदस्य भागने में सफल रहा।पकड़े गए आरोपितों में खुर्शीद, शहाना और रिजवाना शामिल है।ये आपस मे ससुर-सास और बहू बताए जा रहे है।मामले में पुत्र अशरफ फरार है,उसकी भी खोजबीन की जा रही है।पुलिस ने आरोपितों के पास से गाय का सिर, चारों पैर और दूसरे अंगों को जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ के मुस्लिम कब्रिस्तान मोहल्ले के वार्ड नंबर चार का रहने वाला परिवार जिस हथियार से गाय को काट रहा था, उसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।आरोपी परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है ये परिवार पिछले तीन-चार सालों से मनेन्द्रगढ़ में निवास कर रह रहा था।पुलिस तक शिकायत पहुंची थी कि परिवार के लोग हमेशा कहीं-न-कहीं से गाय लेकर आते थे। उसे घर के बाहर कुछ दिनों तक बांधकर रखते थे, लेकिन उसके बाद गाय का कुछ पता नहीं चलता था।
अभी कुछ दिन पहले भी एक गाय ये लोग लेकर आए थे, लेकिन वह दिखाई नहीं दे रही थी।पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति जिसकी गाय गुम हो गई थी, वह उसे ढूंढते ढूंढते वार्ड नंबर चार में गया था। वहां पास में ही एक नाला है, कई बार मवेशी वहां चरने के लिए चले जाते हैं, इसलिए वह वहां अपनी गाय को देखने के लिए गया था, लेकिन वहां एक परिवार उन्हें गाय काटते हुए दिखाई दे गया। उसने तुरंत थाने में सूचना दी। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और गौ हत्या करते हुए परिवार के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपित मौका देखकर फरार हो गया। गाय के अंगों को जब्त कर धारदार हथियार को जब्त कर लिया गया है।