• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

बलरामपुर में बेवफाई और मौतः 'मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं..' प्रेमी ने ठुकराया प्यार, मां और 7 माह के गर्भ में पल रहे शिशु की चली गई जान

बलरामपुर जिले के राजपुर में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने के कारण 19 वर्षीय गर्भवती युवती और उसके 7 माह के गर्भस्थ शिशु ...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 08:47:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 09:20:12 PM (IST)
बलरामपुर में बेवफाई और मौतः 'मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं..' प्रेमी ने ठुकराया प्यार, मां और 7 माह के गर्भ में पल रहे शिशु की चली गई जान
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती।
  2. प्रेमी ने किया शादी से इनकार, डिप्रेशन में थी युवती।
  3. अस्पताल में इलाज के दौरान युवती व शिशु दोनों की मौत।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर : बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध से गर्भवती हुई 19 वर्षीय युवती और उसके गर्भ में पल रहे सात माह के बच्चे की मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार शाम इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

राजपुर थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय अविवाहित युवती का राजपुर क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। इस कारण युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी शुरुआत में स्वजन को नहीं थी। लगभग पांच माह का गर्भ होने पर परिवार को इसकी भनक लगी। स्वजन ने युवती से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी।


इसके बाद स्वजन ने संबंधित युवक से संपर्क कर युवती से शादी करने को कहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। इसी बीच युवती का गर्भ सात माह का हो गया।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर की बेटी इंग्लैंड की प्रख्यात डॉक्टर मीना गुप्ता समेत 80 यात्री लापता, नेपाल बॉर्डर पर काल बनकर आई बाढ़

बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उसे तत्काल राजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शाम को युवती ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद गर्भ में पल रहे सात माह के शिशु को भी नहीं बचाया जा सका।

घटना के बाद मृतका के स्वजन में आक्रोश है। स्वजन ने युवक पर युवती को धोखा देने और शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबन्ध बनाए और जब युवती गर्भवती हो गई तो वह मुकर गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी गई है।अग्रिम जांच विवेचना राजपुर थाना द्वारा की जाएगी।

धोखे की दास्तान मौत का सफर.....

प्रेम संबंध और गर्भावस्था: राजपुर क्षेत्र के युवक से युवती का प्रेम संबंध था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने से युवती गर्भवती हो गई। 5 माह का गर्भ होने पर परिजनों को मामले का पता चला।

शादी से साफ इनकार: परिजनों ने युवक और उसके परिवार से संपर्क कर विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन आरोपी युवक ने शादी करने से साफ मना कर दिया, जिससे युवती मानसिक तनाव में आ गई।

तबीयत बिगड़ने पर रिफर: 7 माह का गर्भ रहने के दौरान बुधवार को अचानक युवती की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने राजपुर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर किया गया।

अस्पताल में मौत व कार्रवाई: डॉक्टरों की भरपूर कोशिश के बावजूद शाम को युवती और उसके 7 माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। परिजनों के आक्रोश के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।