• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambikapur Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, छात्रा सहित दो की मौत, 2 की हालत गंभीर

Ambikapur Accident: अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक स्कूली छात्रा सहित 2 लोगों का मौत हो गई है। वहीं ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 12 Jul 2025 09:33:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Jul 2025 09:33:40 AM (IST)
Ambikapur Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, छात्रा सहित दो की मौत, 2 की हालत गंभीर
सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत

HighLights

  1. अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर हादसा
  2. पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो
  3. हादसे में 2 लोगों की मौत, 2 घंभीर घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग में अंबिकापुर शहर से लगे चठिरमा मोड़ के पास शुक्रवार की रात एक सड़क दुर्घटना हो गई। शुक्रवार शाम तेज गति की अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई।

कार में दो किशोरी एवं तीन युवक सवार थे। स्कार्पियो सवार दो युवक और एक किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों को अंबिकापुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।


जानकारी के अनिसार, शुक्रवार की रात तेज गति की स्कार्पियो अंबिकापुर से बनारस मार्ग पर जा रही थी। शहर सीमा के नजदीक चठिरमा बेरियर के पास स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई। वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो सवार सीटों से उछल गए। स्कार्पियो के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए लेकिन सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज आवाज सुनकर आसपास के रह

वासी मौके पर पहुंच गए। वाहन में दो किशोरी और तीन युवक जख्मी हालत में बेसुध पड़े हुए थे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को नजदीक के महावीर हॉस्पिटल, तीन को मिशन अस्पताल एवं एक छात्रा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

3 दिन से घर से गायब थी मृतका

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा सारिका मिंज (17) की मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। मृतका भिट्ठीकला गांव की रहने वाली थी। वह अंबिकापुर के उर्सुलाइन स्कूल में कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। जांच में पता चला है कि छात्रा तीन दिन पूर्व बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी थी। शुक्रवार रात हादसे में उसकी जान चली गई।

सीसी कैमरों में कैद हुई घटना

उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य का उपचार किया जा रहा है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस मृतकों व घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल के पास एक घर में लगे सीसी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हो गया है।

यह भी पढ़ें:

जिस समय हादसा हुआ उस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो की गति काफी अधिक थी। मोड़ के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। इसी कारण तेज गति की स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।