• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ के जंगलों में भालुओं की दहाड़ से सहमे ग्रामीण: कोरबा, शंकरगढ़ और सरगुजा में बढ़े वन्यजीव हमले के मामले

सरगुजा के उदयपुर में जंगल में खुखड़ी खोज रहे ग्रामीण चैतू राम की भालू के हमले से रायपुर ले जाते वक्त मौत हो गई। वहीं, कोरबा के देवपहरी जंगल में भालू के हमले से दो महिलाएं घायल हो गई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। शंकरगढ़ के ग्राम आसनपानी में मवेशी चराने गए 60 वर्षीय भगतु कोडाकू पर भालू ने हमला कर दिया।

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 09:07:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 09:07:37 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के जंगलों में भालुओं की दहाड़ से सहमे ग्रामीण: कोरबा, शंकरगढ़ और सरगुजा में बढ़े वन्यजीव हमले के मामले
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. सरगुजा के उदयपुर में मवेशी छोड़कर मशरूम ढूंढ रहे ग्रामीण की मौत।
  2. जंगल में भालू के हमले से घायल हुईं मूल्यारो बाई और समारी बाई।
  3. ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल, लोगों से अकेले जंगल न जाने की अपील।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर :सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सितकालो में बुधवार सुबह मवेशी चराने गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। मवेशियों को छोड़कर वह जंगल के भीतर खुखड़ी खोज रहा था। भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले उदयपुर सीएचसी, फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल और वहां से रायपुर रिफर किया गया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सितकालो के रहने वाले चैतू राम (55) बुधवार सुबह मवेशी और बकरियां चराने के लिए घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल गए थे। जंगल में वह खुखड़ी खोजने के लिए अंदर गया। इसी दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने चैतू राम के सिर, कंधे और पीठ पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।


भालू से बचने के लिए चैतू राम ने काफी संघर्ष किया। भालू के भाग जाने के बाद वह घायल हालत में किसी तरह गांव की ओर चलकर पहुंचा। रास्ते में मवेशी चरा रहे अन्य ग्रामीणों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा और उसकी मदद के लिए पहुंचे।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तुरंत उसके स्वजन को दी। इसी दौरान चैतू राम बेहोश हो गया। स्वजन ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया। अंबिकापुर में चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रिफर कर दिया। लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही चैतू राम ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- 'आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं', सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही

चैतू राम की मौत की खबर के बाद ग्राम सितकालो में भय का माहौल है। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में अकेले नहीं जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में लोग खुखड़ी और पुटू जैसे जंगली खाद्य पदार्थ लेने के लिए अक्सर जंगल जाते हैं। इसी दौरान भालू के हमले का खतरा बना रहता है।

पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया है। वन विभाग ने मृतक के स्वजन को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।फिलहाल वन विभाग ने जंगल से गुजरने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों जंगल न जाने की अपील की है। उदयपुर वन परिक्षेत्र में भालुओं का स्वच्छंद विचरण होता है।

दूसरी घटना: जंगल में भालू ने दो महिलाओं पर किया हमला, अस्पताल दाखिल

कोरबा : सरगुजा के अलावा कोरबा जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई-देवपहरी के जंगल में भी भालू के हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंगलवार शाम करीब छह बजे जंगल की ओर गई दो महिलाएं भालू के अचानक हुए हमले का शिकार हो गईं।

इस घटना में मूल्यारो बाई (50) और समारी बाई के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को कोरबा के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। वन विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया है और वनांचल के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी है।

तीसरी घटना :शंकरगढ़ में मवेशी चरा रहे ग्रामीण पर हमला

शंकरगढ़: शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम आसनपानी में सोमवार शाम एक वृद्ध पर भालू ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर वृद्ध की जान बचाई। जानकारी के अनुसार भगतु कोडाकू 60 वर्ष मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान अचानक उसका सामना भालू से हो गया और भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया।

मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनकर तत्काल वहां पहुंचकर शोर मचाया, जिसके बाद भालू वहां से भाग गया और ग्रामीण की जान बच सकी। घायल भगतु कोडाकू को प्राथमिक उपचार के लिए शंकरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग द्वारा घायल ग्रामीण को तत्काल राहत के रूप में एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।