• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

मां की बेरुखी पर भारी पड़ी ग्रामीणों की दया, खेत में लावारिस मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में मिली नई जिंदगी

सरगुजा जिले के ग्राम दरिमा में बुधवार सुबह मुख्य मार्ग के पास खेत में एक लावारिस नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह घूमने निकले लोगों ने बच्चे क...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 08:30:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 08:30:56 PM (IST)
मां की बेरुखी पर भारी पड़ी ग्रामीणों की दया, खेत में लावारिस मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में मिली नई जिंदगी
प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को

HighLights

  1. दरिमा में शराब दुकान पास खेत में लावारिस मिली नवजात।
  2. रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बच्ची को निकाला सुरक्षित।
  3. प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को जिला अस्पताल अंबिकापुर भेजा।

नईदुनिया न्यूज, अंबिकापुर: सरगुजा जिले के ग्राम दरिमा में शराब दुकान के पास एक खेत में बुधवार सुबह लावारिस हाल में पड़ी नवजात बच्ची मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मुख्य सड़क से करीब 500 मीटर अंदर खेत से आ रही नवजात की रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे सकुशल बाहर निकाला और तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) दरिमा पहुंचाया। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को बेहतर देखभाल के लिए डायल 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह दरिमा में कुछ लोग रोज की तरह मुख्य मार्ग से भीतर खेत की दिशा में घूमने निकले थे। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों और खेत के बीच से किसी नवजात शिशु के बिलखने की आवाज आई। पास जाकर देखने पर कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची पड़ी मिली। ग्रामीणों ने बिना देर किए बच्ची को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, सही समय पर मिल जाने के कारण नवजात बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है।


घटना की सूचना तुरंत दरिमा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात कलयुगी मां व परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के गांवों और अस्पतालों में हाल ही में हुए प्रसव के रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि बच्ची को खेत में फेंकने वाले जिम्मेदारों का पता लगाया जा सके।