• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambikapur Elephant Attack: हाथी के हमले से महिला की मौत, एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Ambikapur Elephant Attack: अंबिकापुर के पास रामानुजंगज वन परिक्षेत्र के ग्राम चाकी में रविवार को रात में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। यहां महिला का पति किसी तरह अपनी बेटी के साथ जान बचाकर भागने में सफल रहा। इस हादसे के बाद वन विभाग ने महिला के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 02:39:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 02:40:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Ambikapur Elephant Attack: हाथी के हमले से महिला की मौत, एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
फाइल फोटो

HighLights

  1. अंबिकापुर में हाथी ने ली महिला की जान
  2. हाथी के हमले से बुरी तरह घायल हो गया ग्रामीण
  3. वन विभाग ने महिला को दी 25 हजार की आर्थिक मदद

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: बलरामपुर जिले के रामानुजंगज वन परिक्षेत्र के ग्राम चाकी में रविवार को रात में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उसके दोनों पैर टूट गए। घटना से प्रभावित क्षेत्र के लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब दो बजे जंगल किनारे रहने वाले मुन्ना राम और उसकी पत्नी राधिका शौच के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान एक हाथी घर के नजदीक पहुंच गया। हाथी ने राधिका को सूंड में लपेटकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला के पति ने जैसे-तैसे बचाई जान

मुन्ना राम किसी तरह अपनी बेटी के साथ जान बचाकर भागने में सफल रहा। इस घटना के बाद हाथी आगे बढ़ते हुए ग्रामीण टीभाली सिंह (52) के घर के पास पहुंचा। हाथी ने उसके कच्चे घर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हाथी द्वारा तोड़फोड़ करने से टीभाली सिंह भयभीत हो उठा। वह भागने के प्रयास में हाथी के हमले से घायल हो गया। उसके दोनों पैर टूट गए। वन विभाग ने मृतका के शव को 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज लाकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।


घायल ग्रामीण का प्राथमिक इलाज कर बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत के सभापति बद्री यादव और संतोष यादव मौके पर पहुंचे। संतोष यादव ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में हाथियों के हमले लगातार हो रहे हैं, लेकिन वन विभाग मौत के इस सिलसिले को रोकने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बना रहा।

महिला के परिवार को 25000 की आर्थिक सहायता

उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल को भी इसी प्रकार की घटना में एक ग्रामीण की जान चली गई थी। उन्होंने हाथियों से जानमाल के नुकसान को रोकने समुचित पहल करने आग्रह किया। वन विभाग ने मृतका के परिवार को तत्काल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। रेंजर निखिल सक्सेना ने बताया कि यह नर हाथी वाड्रफनगर से गढ़गोरडी, फिर बगरा होते हुए चाकी पहुंचा था। घटना के बाद यह छतवा शिवपुर की ओर बढ़ गया है। विभाग लगातार मुनादी करवा रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।