• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Balod: तीन साल से लिव इन में रह रही गर्लफेंड, रिश्‍तों में आई खटास तो 53 साल के ब्‍वायफ्रेंड ने चाकू से वारकर ले ली जान

Balod News: एक विधवा महिला के चक्कर में फंसे और अब उसी महिला की हत्या करने के बाद बाकी बची जिंदगी सलाखों के पीछे काटेंगे।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 05 Jun 2023 02:05:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Jun 2023 02:05:38 PM (IST)
Balod: तीन साल से लिव इन में रह रही गर्लफेंड, रिश्‍तों में आई खटास तो 53 साल के ब्‍वायफ्रेंड ने चाकू से वारकर ले ली जान

बालोद। Balod News: इश्क का बुखार कुछ ऐसा होता है कि उम्र की सारी सीमाएं भी पार हो जाती है। कई दफा ये बुखार सिर चढ़ जाता है। लेकिन जब वक्त की दवा से बुखार का ताप कम होता है तो समझ में आता है कि ये हमारे जीवन में क्या कुछ नुकसान कर गया। बालोद में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जहां एक शादीशुदा बीवी बच्चे वाले अधेड़ के मन में प्यार का सैलाब उमड़ा।

शख्‍स का नाम गंगाधर टंडन उम्र 53 साल है। जिन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बाद भी एक नया रिश्ता कायम किया। अपने साथ काम करने वाली एक विधवा महिला के चक्कर में फंसे और अब उसी महिला की हत्या करने के बाद बाकी बची जिंदगी सलाखों के पीछे काटेंगे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, वही जांच कर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट चुकी हैं।


क्या है पूरा मामला

बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में 40 साल की महिला सीमा धनगुल रहती थी। जिसका बेटा ओडिशा के संबलपुर में है। महिला कृषि उपज मंडी में काम करती थी। इसी कृषि उपज मंडी में गंगाधर टंडन लाइन इंस्‍पेक्‍टर के पद पर तैनात थे। गंगाधर का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है। लिहाजा गंगाधर ने विधवा महिला सीमा से नजदीकियां बढ़ाई। नजदीकियां इतनी बढ़ी कि सीमा ने अपनी सारी सीमाएं तोड़ दी।

इधर, गंगाधर भी 53 साल की उम्र में तेज गति से प्रेम की धाराओं में बहने लगे। एक ही जगह काम करने के कारण एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हुआ। इसके बाद तो गंगाधर ने अपनी गंगोत्री सीमा के घर में ही बना डाली। यानी गंगाधर और सीमा पिछले तीन साल से समाज और रिश्तों को दरकिनार कर एक साथ जिंदगी जीने लगे। जिसे आधुनिक भाषा में लिव इन रिलेशनशिप कहा जाता है।

इस हत्‍याकांड पर बालोद टीआई नवीन बोरकर ने कहा, महिला विधवा थी और गंगा दास का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है। दोनों के बीच रिश्ता था दोनों लिव इन में रहते थे। दोनों के बीच दो दिन से लड़ाई झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद बीती रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला की हत्या हो गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया है, कार्रवाई जारी है।