• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को 'सेवा ज्योति यात्रा' में सितंबर 2024 की पैकेजिंग वाली पानी की बोतलें अक्टूबर 2026 में बांटने का आरोप, मचा हड़कंप

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि पानी की बोतलों पर सितंबर 2024 की पैकेजिंग तारीख अंकित थी, जबकि उनका वितरण अक्टूबर 2026 में किया गया।

By Devendra SahuEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 02:42:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 02:42:40 PM (IST)
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को 'सेवा ज्योति यात्रा' में सितंबर 2024 की पैकेजिंग वाली पानी की बोतलें अक्टूबर 2026 में बांटने का आरोप, मचा हड़कंप

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के बालोद में सामने आया ये मामला
  2. पीएचई विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी
  3. दो साल पुरानी पैकेजिंग पर उठे सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधित, बालोद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम में वितरित पानी की बोतलों की पैकेजिंग तारीख को लेकर सवाल खड़े हो गए।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, सितंबर 2024 में पैक की गई पानी की बोतलें 7 अक्टूबर 2026 को कार्यक्रम में वितरित की गईं।

पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी

बोतलों पर पुरानी तारीख देखकर भाजपाई भड़क गए और पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। सरदार पटेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे। इसी दौरान वितरित पानी की बोतलों की पैकेजिंग तारीख पर ध्यान गया।


भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुलशन साहू, भाजपा नेता विनोद (मोनू) जैन, सौरभ जैन, अभिन्न यादव सहित अन्य नेताओं ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए पीएचई विभाग पर सवाल उठाए।

यह सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है

भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस विभाग के कंधों पर लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग द्वारा इतनी पुरानी पैकेजिंग वाली बोतलें सार्वजनिक कार्यक्रम में बांटना बेहद गंभीर मामला है। उनका कहना था कि सभा में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने इसी पानी का सेवन किया है। ऐसे में यदि पानी निर्धारित उपयोग अवधि से बाहर था तो यह सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।

दो साल पुरानी पैकेजिंग पर उठे सवाल

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि पानी की बोतलों पर सितंबर 2024 की पैकेजिंग तारीख अंकित थी, जबकि उनका वितरण अक्टूबर 2026 में किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि कार्यक्रम में पानी की सप्लाई करने से पहले बोतलों की निर्माण तारीख, वैधता अवधि और गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं की गई..?

हालांकि, पानी की वास्तविक एक्सपायरी निर्माता द्वारा बोतल पर अंकित ‘Best Before’/उपयोग अवधि के आधार पर ही तय होती है। ऐसे में पूरे मामले में बोतल की लेबलिंग और निर्माता द्वारा निर्धारित वैधता अवधि की जांच जरूरी है।

बड़े आयोजन में छोटी सी चूक या गंभीर लापरवाही?

उल्लेखनीय है कि सेवा ज्योति यात्रा के लिए सरदार पटेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना गया और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर सेवा ज्योति यात्रा शुरू हुई।

फूलों से सजे वाहन में प्रतीकात्मक मशाल के साथ निकली यात्रा दल्ली चौक, नया बस स्टैंड और गंगासागर तालाब मार्ग होते हुए जय स्तंभ चौक स्थित अटल परिसर पहुंची। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और छग राज्य बीज एवं कृषि विभास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने मशाल लेकर यात्रा का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी गर्भवती व धात्री महिलाओं का सहारा, आमाडांड की वर्षा पुरी को मिला आर्थिक संबल