• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में ट्रक और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर रात बड़ा सड़क हादस हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार 7 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 16 Dec 2024 08:20:13 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Dec 2024 01:17:26 PM (IST)
Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में ट्रक और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल
दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, बड़ी मुश्किल से घायलों और शवों को बाहर निकाला गया।

HighLights

  1. कार में 13 लोग सवार थे।
  2. बहुत तेज रफ्तार में था ट्रक।
  3. 6 घायलों की हालत गंभीर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालोद(Accident in Balod)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात डौंडी क्षेत्र के करीब की बताई जा रही है। जायलो कार में 13 लोग सवार होकर जा रथे थे, इसी दौरान ओवरटेक कर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष भी शामिल है। बाकी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।


मृतकों के नाम

  • दुरपत प्रजापति पिता पुनाराम कुम्हार, निवासी गुरेदा, गुंडरदेही (30वर्ष)
  • जिग्नेश कुमार पिता प्रीतम कुंभकार, निवासी गुरेदा (7वर्ष)
  • इमला बाई सिन्हा पति रेवाराम सिन्हा, निवासी गुरेदा, (55वर्ष)
  • चालक- युवराज साहू पिता घासीराम साहू, निवासी सिकोसा (30वर्ष)
  • सुमित्रा बाई कुंभकार स्व. पति कार्तिक राम, निवासी घोराड़ी, महासमुंद (50वर्ष)
  • मनीषा कुंभकार पति विश्वनाथ कुंभकार घोराड़ी, महासमुंद (35वर्ष)
  • सगुन बाई कुंभकार पति शिवकुमार कुम्हारपारा, कवर्धा (55वर्ष)

घायलों के नाम

  • झमित कुमार पति मिथलेश कुमार, निवासी गुरेदा, (7वर्ष)
  • ईश्वरी बाई पति कुलपत कुंभकार, निवासी गुरेदा, (61वर्ष)
  • बिंदेश्वरी बाई कुंभकार, निवासी रामनगर, भिलाई (35वर्ष)
  • रूखमणी बाई कुंभकार, निवासी भर्रेगांव, (60वर्ष)
  • कुमारी बाई कुंभकार, निवासी भर्रेगांव, (55वर्ष)
  • रंभा बाई कुंभकार, निवासी घोराड़ी, महासमुंद

सभी घायलों की हालत नाजुक

naidunia_image

सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। यहां पर सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत एंबुलेंस से राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक सभी घालयों की हालत काफी नाजुक है।

naidunia_image

ट्रक ड्राइवर कर रहा था ओवरटेक

जानकारी के मुताबिक जायलो कार में सवार लोग नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव पर को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

naidunia_image

इधर... कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, भर्ती

बालोद में हीरापुर चौक के पास रविवार को एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। घायल व्यक्ति का नाम चिंता राम (35 वर्ष) डौंडीलोहारा निवासी बताया जा रहा है।

घटना के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि सिर पर गहरी चोट होने के कारण घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर भी किया जा सकता हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।