12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
कांकेर जिले से बस से बालोद होते दुर्ग जिले तक गांजा ले जाते दो तस्करों को अर्जुनी थाने की पुलिस ने पकड़ा। उनके पास से 12 किलो दो सौ ग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस उनके गिरोह को पकड़ने के लिए पूछताछ कर रही है।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 10 Sep 2020 08:54:28 PM (IST)
Updated Date: Thu, 10 Sep 2020 08:54:28 PM (IST)

बालोद (नईदुनिया न्यूज)। कांकेर जिले से बस से बालोद होते दुर्ग जिले तक गांजा ले जाते दो तस्करों को अर्जुनी थाने की पुलिस ने पकड़ा। उनके पास से 12 किलो दो सौ ग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस उनके गिरोह को पकड़ने के लिए पूछताछ कर रही है। अर्जुनी थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन ने बताया कि श्यामतराई के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग में गांजा रखकर लोगों से गांजा खरीदने के लिए बात कर रहे थे। पकड़े गए आरोपितों में सुपेला निवासी फयाज खान का 19 वर्षीय पुत्र शाहबाज खान और जगदलपुर निवासी सुनील मिश्रा का 40 वर्षीय पुत्र शिशिर शर्मा है। ये तीन पैकेट गांजा बैग में रखे थे।
दुर्ग जाना था पर पुरूर के बजाय दूसरी जगह उतरे
दोनों तस्कर केशकाल से बस में बैठ कर आए थे। उन्हें दुर्ग जाने के लिए पुरूर चौक के पास उतरना था, लेकिन वे आगे श्यामतराई के पास उतरे और वहीं पर गांजा बेचने लगे थे।
पूर्व में भी पकड़े गए थे तस्कर
पूर्व में भी दल्लीराजहरा पुलिस ने मानपुर क्षेत्र से दो बाइक सवारों को गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा था। दोनों बालोद शहर के निवासी थे। वही गुरुर पुलिस ने भी पूर्व में बड़ी मात्रा में तस्करों से गांजा बरामद किया था। कांकेर जिले से सटे ओडिशा सीमा से तस्कर गांजा लाकर राज्य के विभिन्ना जिले में बेचते हैं। अब पुलिस से बचने के लिए तस्कर यात्री बसों का सहारा ले रहें हैं।