
कसडोल। ग्राम बरेली में विषाक्त भोजन खाने से करीब 31 लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं 14 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है। बाकी का गांव में ही कैंप लगाकर इलाज किया गया, जहां उनकी तबियत सामान्य बताई जा रही है।
बरेली निवासी एक साहू परिवार का महावीर पिता निधि साहू (20) की मौत हो गई थी। उसका 8 अगस्त को तृतीया कर्म था, जिसमें परिवार सहित समाज के लोगों ने भोजन किया था। इस कार्यक्रम के बाद 9 अगस्त को करीब 5 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन 10 अगस्त को 11 लोगों को दस्त हुई इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती गई। जिसे देखते हुए गांव में कैंप लगाया गया। कुछ लोगों को शुक्रवार-शनिवार की रात कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। कुछ को शनिवार की रात को भी लाया गया था। इनमें से एक 13 वर्षीय किशोर कृष्णा पिता नोखराम साहू की रास्ते में मौत हो गई थी तथा 14 लोग
इनका चल रहा है इलाज
ननकीराम पिता मानसाय साहू (40), ओमकार पिता ननकीराम (19), दीपक पिता दिलीप (9), सनबाई पति छेदूराम (45), निधिप्रसाद पिता नंदू (58), नोषराम पिता निधि (28), दीपक पिता धनीराम (9), रूपबाई/ननकीराम, पीला दाऊ पिता पप्पू (65), चिंताराम पिता गोवर्धन (40), पुनीराम पिता कुंजराम (75), गणेशमति पति सोनाराम (80) व फिरंतीन/मानिकराम सहित 14 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बाकी लोगों को गांव में ही इलाज कर छुट्टी दे दी गई है।
-----------
वर्जन
कुल 31 लोग बीमार थे। इनमें से 14 अभी भर्ती हैं। बाकी का इलाज गांव में कैंप लगाकर किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।