• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलोदा बाजार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baloda Bazar: बच्चे संभालने की बात पर हुआ झगड़ा, गुस्‍साए पति ने पत्नी की पत्‍थर से कुचलकर कर दी हत्या, फिर लाश को नाली में फेंका

Baloda Bazar Crime News: बच्चे को संभालने की बात को लेकर उपजे विवाद के दौरान गुस्साए पति ने पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के एक घंटे बाद ब...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 17 May 2024 09:27:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 May 2024 09:27:23 AM (IST)
Baloda Bazar: बच्चे संभालने की बात पर हुआ झगड़ा, गुस्‍साए पति ने पत्नी की पत्‍थर से कुचलकर कर दी हत्या, फिर लाश को नाली में फेंका

नईदुनिया, बलौदाबाजार। Baloda Bazar Crime News: बच्चे को संभालने की बात को लेकर उपजे विवाद के दौरान गुस्साए पति ने पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के एक घंटे बाद बलौदाबाजार पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया। यह घटना बुधवार रात, आजाद चौक स्वीपर कालोनी बलौदाबाजार की है।

बलौदाबाजार पुलिस के अनुसार आजाद चौक स्वीपर कालोनी निवासी विनय दुबे और उसकी पत्नी सरस्वती दुबे अपने आठ माह के बच्चे को लेकर बुधवार रात आठ बजे सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। रात आठ बजे सामान खरीदकर घर वापस आए उसी दौरान बच्चे को संभाल नहीं सकते हो कहकर दोनों के बीच विवाद हुआ।naidunia_image


विनय दुबे ने अपनी पत्नी से गाली गलौज कर मारपीट किया। इसी दौरान सरस्वती दुबे आंगन में गिर गई। इसके बाद विनय ने आंगन में रखे पत्थर को उठाया और सरस्वीर के सिर पर जोरदार मारते हुए उसकी हत्या कर दी। खून से लथपथ मृत पड़ी सरस्वती के शव को उसके पति ने सरस्वती मर गई है कहकर उसका हाथ पकड़कर घर के सामने नाली में सीढ़ी के पास फेंक दिया और एम्बुलेंश लाने जा रहा हूं कहकर घर से फरार हो गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आसपास पतासाजी के बाद आरोपित पति विनय दुबे की तलाश जारी कर दी। एक घंटे बाद टीम ने फरार आरोपित विनय दुबे को टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।