• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलोदा बाजार

छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत

छत्तीसगढ़ के हथबंद में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय का भारी मुख्य द्वार अचानक टूटकर गिरने से सात वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 06:27:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 06:29:58 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत
बलौदाबाजार में दुर्घटना के बाद गिरा दरवाजा, व घटनास्थल का मुआयना करते अधिकारी। नईदुनिया

HighLights

  1. लोहे का भारी दरवाजा टूटने से बालक की मौत
  2. समय पर मरम्मत न होने से ही हुआ हादसा
  3. प्रशासन ने मृतक परिवार को दी सहायता राशि

नईदुनिया प्रतिनिधि, हथबंद। छत्तीसगढ़ के हथबंद स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में लापरवाही ने सात साल के एक मासूम बच्चे की जान ले ली। यह दुखद घटना उस समय घटी जब बालक तीज के पावन पर्व पर अपने परिजनों से मिलने रतनपुर से हथबंद आया हुआ था। किसी ने यह नहीं सोचा था कि स्कूल का परिसर बच्चों के लिए इतना खतरनाक साबित हो सकता है। स्कूल परिसर का मुख्य लोहे का गेट अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से शिवम यादव नामक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा के एसडीएम अतुल शेटे तुरंत हरकत में आए और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।


50 हजार की अंतरिम सहायता

वहीं, इस दुखद समय में पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने जिला कलेक्टर से विशेष चर्चा की। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल 50 हजार रुपये की अंतरिम सहायता राशि मंजूर की गई, जिसे एसडीएम ने सिमगा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सौंपा। इसके अलावा शाला प्रबंधन की ओर से भी प्रारंभिक तौर पर 20 हजार रुपये की सहायता दी गई।

तीन महीने से जर्जर हो गए थे कब्जे

इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के मुख्य द्वार का कॉलम पिछले तीन महीनों से जर्जर हो गया था। गेट ऊपर-नीचे से पकड़ छोड़ चुका था तथा मात्र एक पट्टी और कील के सहारे टिका हुआ था। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन और विकास समिति ने समय रहते इसकी सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने बताया कि संस्था द्वारा हर बच्चे से सालाना 600 रुपये विकास शुल्क के रूप में वसूले जाते हैं, फिर भी रखरखाव के नाम पर गंभीर अनदेखी बरती गई, जिसके कारण आज एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी।

तय हो जिम्मेदारी

जनपद सदस्य प्रतिनिधि ऋषिकांत पटेल सहित तमाम स्थानीय नागरिकों ने इस लापरवाही के लिए सीधे तौर पर शाला प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस ने शुरू की जांच

दूसरी ओर, हथबंद थाना प्रभारी ने बताया कि मृत बालक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।