• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलोदा बाजार

गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती इलाकों में मुनादी कराई, जिला प्रशासन अलर्ट

राज्य के सबसे बड़े गंगरेल बांध के नौ गेट खोले जाने के बाद महानदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह सतर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 07:06:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 07:08:14 PM (IST)
गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती इलाकों में मुनादी कराई, जिला प्रशासन अलर्ट
मुरूमसिल्ली बांध से अधिक पानी बहाव के कारण धमतरी से नरहरपुर मार्ग पर स्थित पुल के ऊपर पानी बहता हुआ।- ग्रामीण

HighLights

  1. गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से जलस्तर बढ़ा
  2. कलेक्टर ने नदी किनारे के क्षेत्रों में सतर्कता बरती
  3. कलमा बैराज का जलस्तर खतरे के निशान नीचे

नईदुनिया न्यूज़, भटगांव। गंगरेल बांध के नौ गेट खोले जाने के बाद महानदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन सतर्क है। तटवर्ती निचले इलाकों में मुनादी पिटवाकर लोगों को सतर्क किया गया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के नदी किनारे बसे एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।

कलेक्टर ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पुलिस विभाग, तहसीलदारों, जल संसाधन विभाग एवं मैदानी अमले को प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जाए तथा लोगों को नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप जाने से रोका जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं।


अभी खतरे के निशान से नीचे है कलमा बैराज

इधर, जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कलमा बैराज में जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार शाम 7 बजे बैराज का जलस्तर 193.550 मीटर था, जो रविवार सुबह 7 बजे बढ़कर 194.700 मीटर पहुंच गया। हालांकि वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

नदी किनारे न जाएं

प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। तहसीलदार सारंगढ़ एन.के. सिन्हा ने बताया कि सभी संभावित प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और नदी किनारे के क्षेत्रों में लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

तैयार रखें संसाधन

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जलस्तर में होने वाले प्रत्येक बदलाव की नियमित जानकारी ली जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन तैयार रखे जाएं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता एवं सावधानी बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की है।