• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलोदा बाजार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

महिला दिवस पर अंचल में विभिन्ना कार्यक्रम हुए। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, स्वच्छता दीदियों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। वहीं काल...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 10 Mar 2022 12:44:43 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Mar 2022 12:44:43 AM (IST)
महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

सुहेला। महिला दिवस पर अंचल में विभिन्ना कार्यक्रम हुए। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, स्वच्छता दीदियों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। वहीं कालेज में महिला दिवस पर केंद्रित विचारगोष्ठी भी रखी गई।

गृहिणी स्वयं सेवी संस्था श्री गणेश विनायक फाउंडेशन साइटसेवर के संयुक्त प्रयास से ग्राम भटभेरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच बेदिन बाई साहू, उपसरपंच जितेंद्र निषाद व पंचगण आम नागरिक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि गृहिणी संस्था प्रमुख रूपा श्रीवास्तव, अजिम प्रेमजी फाउंडेशन से प्रकाश चंद्र गौतम, गणेश विनायक आई हास्पीटल से डा. कुशवाहा उपस्थित रहे।

संस्था द्वारा निश्शुल्क नेत्र जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। डा. कुशवाहा ने नेत्र संबंधी जांच सावधानी व उपचार बताया। सखी वन स्टाफ सेंटर से केस वर्कर ज्योति तांडी ने सखी सेंटर की सेवाओं का सविस्तार जानकारी दी जिसमें सभी उम्र वर्ग की प्रताड़ित महिलाओं को कानूनी मदद की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि महिला हेल्प लाइन नंबर 181 पर काल कर अपनी समस्या घर बैठे बताकर मदद ले सकते। चाइल्ड लाइन 1098 सेंटर कोवडिनेटर रेखा शर्मा ने चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर की सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही साथ 0-18 वर्ष के देखरेख व संरक्षण वाले बच्चे, बाल विवाह, बाल मजदूरी, भिक्षावृति करने वाले बालकों को क्या सहायता प्रदान करते है कि जानकारी दी गई। इसके अलावा पास्को एक्ट, जेजे एक्ट व विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।


अजीम प्रेम जी फाउंडेशन से चंद्र गौतम ने कोविड टीकाकरण व महिला सशक्तीकरण पर उद्बोधन दिया। संस्था प्रमुख रूपा श्रीवास्तव ने कोरोना माहामारी के दौरान महिलाओं की आत्मबल व उनके कार्यों को सराहा। नशापान से दूर रहने तथा अपने घर परिवार को बचाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर 142 निश्शुल्क नेत्र जांच, 50 चश्मा वितरण, 22 मोतियाबिंद के मरीज मिले। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था से गीता वर्मा, उषा साहू, मीरा साहू, तोमेश वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, सोमेंद्र साहू, गिलिश चतुर्वेदी, जितेन्द्र भारती, थानेश्वर वर्मा, गजाधर वर्मा, विकास साहू, धर्मभूषण वर्मा, मेहुल उपस्थित रहे।