• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलोदा बाजार

कसडोल में एक- एक कर मारे गए 8 लोग, जहर मिली शराब पिलाने के आरोप के बाद खोदी गई कब्र

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत खर्वे में कथित जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत के आरोप सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 10:16:10 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 10:16:10 AM (IST)
कसडोल में एक- एक कर मारे गए 8 लोग, जहर मिली शराब पिलाने के आरोप के बाद खोदी गई कब्र
कसडोल में कब्र खोदकर शव बाहर निकालने मे जुटा अमला। नईदुनिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, कसडोल। ग्राम पंचायत खर्वे में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की रहस्यमयी स्थिति में हुई मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए कसडोल पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई शुरू की है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) के आदेश पर पुलिस ने गांव के कब्निस्तान से एक मृतक के दफनाए गए शव को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बाहर निकाला। इस शव को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक विसरा जांच के लिए जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया है।

शराब पीने के कुछ घंटों में ही मौत

थाना प्रभारी प्रवीण मिंज से मिली जानकारी के अनुसार, खर्वे के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि गांव का निवासी रामसाय जयसवाल अवैध रूप से लोगों को नशीली और जहरीली शराब परोसता है। ग्रामीणों का दावा है कि जयसवाल के पास शराब पीने के कुछ ही घंटों के भीतर संबंधित व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती है और उसकी मौत हो जाती है। इसी साल की फरवरी से लेकर अब तक गांव के में आठ मौतें हो चुकी हैं।


थाने का घेराव और उच्चस्तरीय जांच की मांग

गत मंगलवार को ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के सदस्य सैकड़ों की संख्या में कसडोल थाने पहुंचे थे। उन्होंने थाने का घेराव कर निष्पक्ष जांच और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को मृतक महेतरू साहू (41 वर्ष) का शव बाहर निकाला, जिसकी मौत पिछले माह 14 मई को हुई थी। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा होगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।