• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Lone Scam: बालोद के करीब 95 गांवों की सैकड़ों महिलाओं से 70 करोड़ से अधिक की ठगी, मुख्य आरोपित सहित तीन गिरफ्तार

बालोद जिले में 95 गांवों की सैकड़ों महिलाओं के नाम पर करीब 70 करोड़ रुपये का लोन लिया गया। आरोप है कि खोलबहरा कैवर्त्य और सरिता करियाम ने महिलाओं को झ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 08 Dec 2024 06:41:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Dec 2024 11:30:31 PM (IST)
CG Lone Scam: बालोद के करीब 95 गांवों की सैकड़ों महिलाओं से 70 करोड़ से अधिक की ठगी, मुख्य आरोपित सहित तीन गिरफ्तार
95 गांवों की सैकड़ों महिलाओं के नाम पर करीब 70 करोड़ रुपये का लोन

HighLights

  1. 95 गांवों की सैकड़ों महिलाएं हुईं ठगी का शिकार
  2. महिलाओं के नाम पर 70 करोड़ रुपये का लोन लिया
  3. लोन की किश्तें जमा नहीं होने पर ठगी का एहसास

नईदुनिया न्यूज, बालोद : 95 गांवों की सैकड़ों महिलाओं के नाम पर बैंक व माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक का लोन निकाला गया है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को सप्तऋषि संस्थान के संचालक व मुख्य आरोपित खोलबहरा कैवर्त्य, बालोद निवासी दंपती सरिता व चंद्रहास करियाम को हिरासत में ले लिया है।

शनिवार को गुरुर थाने के ग्राम नारागांव और किनारगोंदी की 86 से अधिक महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस रविवार को शिकायतकर्ताओं को थाने में बुलाकर बयान दर्ज करने में जुटी रही।

लगातार बढ़ रही ठगी गईं महिलाओं की संख्या

अब शनिवार को गुरुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम नारागांव और किनारगोंदी के 86 से अधिक महिलाओं ने लोन के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत करने के लिए गुरुर थाना पहुंची थी। पुलिस ने खोलबहरा कैवर्त्य, सरिता करियाम सहित एक अन्य पुरुष की तलाश में जुट गई है। रविवार को पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को थाने में बुलाकर बयान दर्ज करने में जुटी हुई है।


naidunia_image

महिलाओं के नाम लोन लेकर शेयर मार्केट में निवेश

जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपित खोलबहरा महिला समूह के नाम पर लोन निकालने के बाद मोटी रकम को शेयर मार्केट में निवेश करने की बात सामने आ रही है। साथ ही वह बिटकाइन में भी पैसा फंसाया गया है।

वहीं शेयर मार्केट में उसे काफी नुकसान होने व बिटकाइन से लगभग 12 लाख रुपये लाभ कमाया था। शेयर बाजार में नुकसान होने के चलते संबंधित बैंकों का किश्त नहीं चुका पाया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।

naidunia_image

दीवाली के बाद से आरोपित फरार

ठगी का मास्टर माइंड खोलबहरा कैवर्त्य पिता मंगलू राम कैवर्त्य अपनी पत्नी निर्मला कैवर्त्य के साथ बालोद बाईपास मार्ग पर स्थित ग्राम परेगुड़ा में प्रकाश साहू के मकान पर करीबन दो-तीन वर्षों से किराए पर रह रहा था। वह मूल रूप से जांजगीर चांपा जिले में कटनई के हाऊस नंबर 134 सिधादेव पहरिया पाट मंदिर का रहने वाला था।

naidunia_image

अभी बीते दीपावली के आसपास घर खाली कर पूरे सामान को साथ लेकर गायब हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे यहां के कुछ महिलाएं भी आधार कार्ड के माध्यम से खाता खुलवाने व लोन संबंधी इसके झांसे में आए हैं। इसके साथ में एक स्थानीय महिला सरिता करियाम भी काम कर रही थी।

naidunia_image

कर्ज पटाने के लिए पहुंचा नोटिस तब ठगी का हुआ एहसास

खरथुली, नारागांव और किनारगोंदी की महिलाओं के अनुसार वे विभिन्न बैंक एवं माइक्रो फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी, आइडीएफसी, एक्सिस, ग्रामशक्ति, अन्नपूर्णा, सूर्योदय, अविरल सहित अन्य माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर खोलबहरा कैवर्त्य और सरिता करियाम को दिए हैं। खोलबहरा ने लोन की सभी किश्तों को जमा करने की बात कही थी। बीते माह से किश्त की राशि जमा नहीं हो रही है। जिससे उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ।