• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर दो मासूमों की मौत, पिता गंभीर

Balod Road Accident: बालोद के डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मार्ग पर परसुली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 10:19:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 10:19:55 AM (IST)
बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर दो मासूमों की मौत, पिता गंभीर
Road Accident: बालोद में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

HighLights

  1. तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी
  2. कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
  3. देवरी पुलिस कर रही है मामले की जांच

नईदुनिया न्यूज, बालोद। डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि बच्चों का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

परसुली गांव के पास हुआ हादसा

परसुली निवासी पवन सोनकर रविवार रात अपने 3 वर्षीय बेटे हिमांशु सोनकर और 12 वर्षीय भतीजे नमन कुमार सोनकर के साथ बाइक क्रमांक सीजी 24 एस 1107 से निकले थे। इसी दौरान डौंडीलोहारा की ओर से देवरी की तरफ जा रही कार क्रमांक सीजी 08 एटी 360 ने कथित तौर पर रॉन्ग साइड में जाकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर दूर जा गिरे।


घायलों को अस्पताल पहुंचाया, दो मासूमों ने तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को संभाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। डायल-112 और एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया। राजनांदगांव में उपचार के दौरान 3 वर्षीय हिमांशु सोनकर और 12 वर्षीय नमन कुमार सोनकर की मौत हो गई। वहीं पवन सोनकर गंभीर हालत में उपचाररत हैं।

यह भी पढ़ें- भिलाई के जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

दो मासूमों की मौत की खबर मिलते ही परसुली गांव में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम पसर गया। हादसे के बाद कार चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। देवरी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर चालक और उसके साथी की तलाश कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और कार के रॉन्ग साइड में आने व तेज रफ्तार सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।