• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालोद जिले के सभी 810 बूथों पर बूथ कमेटियों का गठन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस बालोद जिले के सभी 810 बूथों पर बूथ कमेटियों का गठन करेगी। 21 दिन के भीतर इन कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 23 Sep 2021 06:46:10 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Sep 2021 06:46:10 AM (IST)
बालोद जिले के सभी 810 बूथों पर बूथ कमेटियों का गठन करेगी कांग्रेस

बालोद । कांग्रेस बालोद जिले के सभी 810 बूथों पर बूथ कमेटियों का गठन करेगी। 21 दिन के भीतर इन कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को सौंपी जाएगी। हालांकि इन कमेटियों का पहले भी गठन किया गया है, किन 2023 के चुनावों के मद्देनजर पार्टी की मजबूती के लिए अब फिर से उनका गठन किया जा रहा है।

बुधवार को ब्लाक कांग्रेस गठन को लेकर बैठक हुई, जिसके लिए जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर व जिला प्रभारी भोलाराम साहू के निर्देशानुसार बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से बैठक शुरू हुई। बैठक में बालोद जिला प्रभारी भोला राम साहू (पूर्व विधायक, खुज्जी), जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, राजनांदगांव जिला के प्रभारी कृष्णा दुबे, जिला कांग्रेस से नियुक्त बालोद ब्लाक प्रभारी भोलाराम देशमुख व राजू प्रभाकर, संजय साहू, नुरुल्ला खान, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, वरिष्ठ नेता चंद्रिका देशमुख, पुरषोतम पटेल, रामजी भाई पटेल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी व आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष अनिल यादव ने किया।


समर्पित कार्यकर्ता को मिलेगी बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बैठक में वक्ताओं ने बूथ कमेटी में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में बालोद ब्लाक व शहर कांग्रेस के जोन अध्यक्ष, विनोद टावरी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर, कृष्णा साहू,दानी पटेल, लता कोर्राम, कोमेश कोर्राम, ओमप्रकाश गजेंद्र, दीप्ति शर्मा, राजा चौहान, लता साहू, पद्मनी साहू, पार्षद गण, सेक्टर अध्यक्ष के साथ बालोद ब्लाक व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल सहित सभी बूथ अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बूथों को किया जाएगा मजबूत

बालोद जिले में बूथों संख्या 810 है। इन सभी बूथों को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए अक्टूबर में पहले बूथ स्तर, फिर खंड और फिर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में हाईकमान के दिशा-निर्देशानुसार कार्यक्रम होंगे। बूथ कमेटियों के गठन के बाद चुनावों को लेकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। बूथ कमेटियां गांव-गांव में जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धि के बारे में बताएंगी।

एक बूथ पर तीस यूथ के नारे के साथ उतरेगी कांग्रेस

ब्लाक कांग्रेस बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए एक बूथ पर तीस यूथ के नारे के साथ बूथ कमेटी का गठन कर 15 से 30 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जा रही है। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में पहुंचे।