• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम बघेल के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने फल और मिठाई का किया वितरण

ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केक काटकर सीएम बघेल का जन्मदिन मनाया ।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 24 Aug 2022 12:55:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Aug 2022 12:55:57 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सीएम बघेल के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने फल और मिठाई का किया वितरण

दल्लीराजहरा। मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केक काटकर सीएम बघेल का जन्मदिन मनाया । इसके बाद वार्ड क्रमांक 22 जलाराम मंदिर के समीप पौधाारोपण और आरोग्य अस्पताल में मरीजों को फल व बिस्किट का वितरण किया गया। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने अनाथ आश्रम में पहुंचकर बधाों को फल और मिठाई बांटे। नपा अध्यक्ष नायर ने भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए बधाई प्रषित किया।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर पूरे भारत में गोधन योजना के अलावा अन्य योजना व्यापक रूप से फैल रही है। जिसका लाभ अंतिम छोर व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर लंबी उम्र की कामना करते हुए बधाइयां दी। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


युवक कांग्रेस ने स्कूल में बच्चों के साथमनाया मुख्यमत्री का जन्मदिन

मंगलवार को युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस के प्रसाशनिक महासचिव आदित्य दुबे के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीएम भूपेश के जन्मदिन पर निपानी पूर्व माध्यमिक शाला में बच्चों के हाथों केक कटवाकर खुशिया मनाई। इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच खुलाश मंडावी, युवक कांग्रेस से नूतन साहू, मनीष साहू, खिलेश, हितेश, योगेश सहित पंच व शिक्षक भी उपस्थित थे।

जिले के हजारों युवक सीएम निवास का करेंगे घेरावः राकेश

वादा खिलाफी व युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर जिले के हजारों युवक मुख्यमंत्री निवास का बुधवार को घेराव करने के लिए रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा नेता राकेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवा इस आंदोलन को लेकर आक्रोशित हैं। जिले के भी युवा साथी राजधानी कूच करने वाले हैं और इसके बाद भूपेश बघेल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के साथ छल किया है। घोषणा पत्र में सपने दिखाने वाले घोषणा किए हैं। लेकिर इन घोषणाओं पर अमल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।