बालोद (नईदुनिया न्यूज)। केंद्र की भाजपा सरकार गलत नीति के कारण पेट्रोल डीजल, गैस सिलिंडर व अन्य जीवनाश्यक वस्तुओं पर महंगाई बढ़ने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस बालोद द्वारा बुधवार को साइकिल यात्रा निकाली गई। झलमला से दल्ली चौक होते हुए कांग्रेस भवन तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली कांग्रेस भवन से शुरू होकर मधु चौक, बाबा रामदेव चौक, सदर रोड, घड़ी चौक, दल्ली चौक, गंगासागर तालाब होते हुए पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुआ।
यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस साइकिल रैली में शामिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, प्रदेश कांगे्रस उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, गुंडरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद और संजारी बालोद के पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की। मौके पर इस साइकिल रैली में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, दल्लीराजहरा ब्लाक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, अर्जुंदा ब्लाक अध्यक्ष संतु राम पटेल, जिला पंचायत सभापति ललिता पिमन साहू, युवा शहर अध्यक्ष साजन पटेल, दिनेश्वर साहू, देवेंद्र साहू, रतिराम कोसमा, संजय चंद्राकर, कमलेश श्रीवास्तव शंभू साहू, काशीराम निषाद, गिरधर चंद्राकर, राजकुमार यादव, शंकर पिपरे, संजय बारले, ममता पांडे, श्रुति यादव, नरेंद्र कुमार सिन्हा, संदीप साहू, विद्या शर्मा, ओमप्रकाश गजेंद्र, केदार देवांगन, संजय साहू, कोदुराम दिल्लीवार, फैज बक्श, गोपी हिरवानी, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र भेंडिया, अनिल सुथार, विवेक मसीह, जमील बक्श, पुरुषोत्तम पटेल, यज्ञदेव पटेल, डोमेन्द्र भेंडिया, धीरज उपाध्याय, सतीश यादव, ईश्वर राव, नारायण साहू, गिरधर चंद्राकर, नन्नू साहू, संगीता नायर, पद्मनी साहू, चमेली साहू, हसीना बेगम, सुमन सोनबोईर, कृष्णा दुबे, रामजी भाई पटेल, नुरुल्ला खान, के के राजू चंद्राकर, केजुराम सोनबोईर, धर्मेंद्र रामटेके, नौशाद कुरेशी, भगवान दास, चुवाराम, मीडिया प्रभारी देवेंद्र साहू, गिरीश यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
केंद्र सरकार पर बोला हमला
साइकिल यात्रा के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस भवन से सुबह 11 बजे साइकिल यात्रा की शुरूआत की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर यात्रा में विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्घि से लोग हताश हो चुके हैं। 18 अक्टूबर 2014 को केंद्र सरकार ने डीजल पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर इसका बोझ जनता पर डाल दिया था। अर्थव्यस्था की रफ्तार तक पेट्रोल-डीजल पर निर्भर है। लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है।
जनता त्राहि-त्राहि कर रहीः कुंवर सिंह
गुंडरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा महंगाई बेतहाशा बढ़ती जा रही है। लोगों की आमदनी घटती जा रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हो गई हैं। खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर हर चीजें महंगी होती जा रही हैं। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।