
डौंडी। रावघाट रेल लाइन परियोजना के तहत गुदुम में बने रेलवे स्टेशन यात्रियों का स्वागत करने तेजी के साथ तैयार हो रहा है। प्लेटफार्म बनाने का काम द्रुत गति से चल रहा है। यहां भवन निर्माण पूर्ण हो चुका है।
दल्लीराजहरा रावघाट रेल लाइन परियोजना के तहत गुदुम तक 17 किलोमीटर में पिछले 5 माह से रेल लाइन बनकर पूरी तहत से तैयार हो गई है। इसमें यात्री पेसेन्जर चलाने को लेकर डौंडी क्षेत्र के लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। नागरिकों की भी मंशा है कि गुदुम से शीघ्र ही रेल सुविधा चालू किया जाना चाहिए। ताकि उनका भी दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर शहरों का रेल में सफर करने का सपना साकार हो। परियोजना के तहत गुदुम स्टेशन में यात्री शेड बनाने का कार्य भी चालू हो गया है। जानकारी के अनुसार शेड की लम्बाई 16 मीटर, चौड़ाई 6 मीटर, और उंचाई स्टेंडर्ड साइज पर बनाए जा रहे हैं। यात्री गा़ डी चालू करने को लेकर डौंडी, आंवराटोला, कामता, उकारी, सह्लाईटोला, छिदगांव, कुसुमटोला, अवारी, गुदुम, मरकाटोला, पुसाव़ ड, पेवारी सहित अन्य गांव के लोग रेल चलने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। गुदुम से केंवटी तक का कार्य भी इन दिनो निर्माण एजेंसी एसएमएस कम्पनी नागपुर द्वारा गति पूर्वक किया जा रहा हैं। 25 किलोमीटर के इस रूट पर गुदुम के बाद भानुप्रतापुर और केंवटी में रेलवे स्टेशन होगा। जिसमें लगभग 60 पुल पुलिया बनने हैं। 12 पुल का निर्मांण पूरा हो गया है। भानुप्रतापुर के पास 2 मेजर ब्रिज 50 मीटर का कार्य प्रगति पर है। रेलवे रूट के किलोमीटर 24, 26, 29, 33 और 36 पर अर्थवर्क के तहत मिट्टी और पहा़ डी कटिंग के साथ मिट्टी फिलिंग का कार्य चल रहा है। भानुप्रतापुर में स्टेशन बिल्डिंग के अलावा कर्मचारी आवास के 100 क्वार्टर में 80 पूर्णता की ओर है। रेलवे प्रशासन द्वारा संभवतया नवबंर माह में पेसेन्जर चलाने की संभावना देखी जा रही है।
डौंडी के समोदी राम यादव, बीरेन्द्र यादव, गुदुम के राम प्रसाद रावटे, मलकुंवर के राजेन्द्र कुमार मरकाम, भुनेश्वर गौर, गुुदुम के पुष्पा बाई भारद्वाज, राजीम बाई भारद्वाज, कलिन बाई भारद्वाज ने कहा कि गुदुम से रायपुर तक यात्री गाड़ी शीघ्र चालू किया जाना चाहिए। इससे वनांचल के लोगों को अवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। पैसे के साथ समय की भी बचत होगी। साथ ही आदिवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
माइंस कार्यालय में नवीनीकरण की सुविधा उपल्बध
बीएसपी के सेवानिवृत कर्मचारियों को बीएसपी अस्पताल के ओपीडी पास बुक नवीनीकरण को लेकर राहत मिली है। कर्मियों को आईओसी राजहरा में ही पास बुक नवीनीकरण आदेश 31 अक्टूबर से जारी कर दिया गया है। सीटू के संगठन सचिव ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर मान्यता में आने के बाद से ही लगातार प्रयास किया जा रहा था। प्रबंधन के साथ कई दौर के बैठक व चर्चा के बाद ही यह सम्भव हो पाया है। पूर्व में सेवानिवृत कर्मियों को अस्पताल में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए नवीनीकरण को लेकर भिलाई की दौड़ लगानी होती थी। जिससे बुजुर्ग कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब कमिर्यों को स्थानीय माइंस कार्यालय में नवीनीकरण की सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए 31 अक्टूबर को बीएसपी प्रबंधन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। हिन्दुस्तान एम्पलाइज यूनियन सीटू ने कर्मियों की मांगों को लेकर पहल करने पर बीएसपी प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।