
दल्लीराजहरा। गोंडवाना गोड़ महासभा तहसील इकाई दल्ली राजहरा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डोंडीलोहारा एसडीएम मनोज मरकाम, तहसीलदार नेहा ध्रुवे, जिलाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा बालोद प्रेमलाल कुंजाम, महिला प्रभाग गोंडवाना गोड़ महासभा जिलाध्यक्ष गीतेश्वरी ठाकुर, जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम मनोज मरकाम ने गोंडवाना गोंड़ महासभा जिला बालोद के नए निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी व समाज को अपने संवैधानिक हक अधिकार को जानने और उसे पाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की है।
निषाद समाज के रविंध अध्यक्ष, संतराम बने सचिव
तहसील निषाद समाज बालोद का चुनाव मंगलवार को हुआ। अध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार निषाद (परसाही) 103 मत पाकर विजयी हुए। उपाध्यक्ष डोमार सिंह निषाद (बघमरा) 96 वोट, अजित निषाद (उमरादाह) 65 वोट, सचिव संतराम निषाद (तरौद) 96, मीडिया प्रभारी कमल निषाद (बालोद) 103 वोट, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के लिए हीरापुर के सेवक निषाद 93 वोट पाकर निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी उधोराम निषाद शिक्षक चिरईगोड़ी, पीठासीन अधिकारी चैतराम निषाद शिक्षक धनोरा की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्ना हुआ। चुनाव कार्यक्रम का संचालन जिला निषाद समाज के राजेंद्र निषाद, चूड़ामणि निषाद लिपिक बीईओ, ईश्वर लाल निषाद शिक्षक, देवलाल निषाद लिपिक कलेक्टोरेट, रमेश निषाद सचिव ग्राम पंचायत झलमला, श्यामलाल निषाद सचिव पड़कीभाट, रमेश निषाद सब इंस्पेक्टर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद ने किया। कुल 155 मतदाताओं में से 143 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।
अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी ने दर्ज की बड़ी जीत
अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार निषाद को 103 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सूरजभान निषाद को 63 वोटों से हराया। वहीं नवनिर्वाचित मीडिया प्रभारी कमल निषाद ने पाहरू राम निषाद को 63 मतों के अंतर से हराया। युवा प्रकोष्ठ के पद पर सेवक निषाद अपने प्रतिद्वंदी भूषण लाल निषाद से लगभग 50 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
समाज को एक सूत्र में बांधकर चलेंगे : रविंद्र
चुने गये पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र निषाद ने समाज को एक सूत्र में बांधकर चलने एवं युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरुष से अनुभव व सलाह पर चलने हेतु भरोसा दिलाया। मीडिया प्रभारी कमल निषाद ने कहा कि हर वर्ग का समाज अपने समाज की पहचाने बनाने के लिए एकता बना रहा है। इसी प्रकार हम सभी को अपने समाज को ऊपर उठाने के लिए एकता बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।