बालोद। जिला मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। खास बात यह रही कि इस बार बापू की जयंती पर जितने भी कार्यक्रम आयोजित हुए उनमें स्वच्छता का संदेश सबकी प्राथमिकता में शुमार रहा। कहीं साफ-सफाई गई तो कहीं पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शनिवार को राजनीतिक दलों के द्वारा भी उन्हें नमन किया गया। जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन कर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पहुंचकर वहां स्थापित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शहर के भाजपाइयों ने शनिवार को सुबह से ही बारिश के बीच तहसील कार्यालय की साफ-सफाई कर बापू व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री शास्त्रीजी को श्रद्घांजलि दी।
भाजपा के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला शर्मा, महामंत्री संतोष कौशिक, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड;ा, शहर उपाध्यक्ष गिरजेश गुप्ता, पिछड;ा वर्ग मोर्चा के प्रीतम यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के रामदयाल बघेल, गणेश साव, बंशी साहू, सुरेश यादव, राजेंद्र कानेकर आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों ने मनाई गांधी- शास्त्री की जयंती
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई। बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने 152वीं जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्घा सुमन अर्पित करते हुए लोगों को गांधीजी के नैतिक दर्शन पर चलने की सीख दी, साथ ही उनके व्यक्तित्व को जीवन में अपनाने का सभी को संकल्प दोहराया। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की जीवन शैली व बापू का आदर्श सादगी जीवन में अपनानी चाहिए। इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा, जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के अलावा पूर्व काग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, रामजी भाई पटेल, जोगेंद्र योगी, संजय चन्द्राकर, विनोद शर्मा, नवाब तिगाला, पार्षद पद्मनी साहू, भोलू महाराज, हसीना बेगम तिगाला, संजय चन्द्राकर, प्रेमचंद क्षीरसागर, नरेंद्र देशलहरे, दिलेश्वर साहू सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे।