• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुंगेरा से घुमका मार्ग में जगह-जगह गड्ढे

जिला मुख्यालय से सीधे जोड़ने वाले मार्ग अत्यंत जर्जर हालत में है। इस मार्ग पर आने-जाने वाले मुसाफिरों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। कई वर्षों से मार्ग का मरम्मत तक नहीं हो पाई है। जिसके कारण हालत बद से बदतर हो गई है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 27 Jul 2021 07:51:12 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jul 2021 07:51:12 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जुंगेरा से घुमका मार्ग में जगह-जगह गड्ढे

बालोद (नईदुनिया न्यूज)। जिला मुख्यालय से सीधे जोड़ने वाले मार्ग अत्यंत जर्जर हालत में है। इस मार्ग पर आने-जाने वाले मुसाफिरों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। कई वर्षों से मार्ग का मरम्मत तक नहीं हो पाई है। जिसके कारण हालत बद से बदतर हो गई है। बारिश के दिनों में सड़क जहां तालाब दिखाई पड़ता है, वहीं अन्य मौसम में गड्ढों के बीच सड़क को खोजना पड़ता है।

मार्ग की हालत अत्यंत जर्जर होने की जानकारी देते हुए ग्राम घुमका के ग्रामीण इमरान खान सोनसाय महमल्ला, पुनीत राम भंडारी, खिलावन दास, धरमसिंह, होमन भंडारी ने बताया कि कोहंगाटोला के पास सड़क पर जगह जगह पर गड्डे हो चुका है। जहां पर आए दिन दुर्घटना होते रहती है। सड़क में ट्रैक्टर, ट्रक, मेटाडोर सहित भारी वाहन रोजाना गुजर रहे हैं। भारी वाहनों के दबाव से जुंगेर से घुमका के बीच सैकड़ों जगह पर गड्ढे हो चुके हैं। लिहाजा इससे बाइक व साइकिल चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। बारिश के कारण यहां फिसलन की स्थिति होती है। लोग रात में जान जोखिम में डालकर आना जाना करते है। साथ ही ये सड़क इतनी संकरी है कि एक साथ दो बड़े वाहन नहीं गुजर पाते। अब तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जगन्नाथपुर से अर्जुंदा तक सड़क चकाचक बना दिए हैं, वही जुंगेरा से घुमका तक छोड़ दिया गया है।


आप लोगों को बता दें कि उक्त सड़क का शेष हिस्सा जुंगेरा बालोद लोहारा मार्ग से जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी की तैयारी दो साल से चल रही है पर आगे राशि स्वीकृत ना होने से काम भी नहीं हो पाया है, पर पीडब्ल्यूडी अपनी सड़क को सुरक्षित करने का काम पहले से कर रही है। इसके तहत ग्राम कोहंगाटोला में सड़क किनारे घर बनाने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किया है जो अभी भी सड़क के दायरे में आ रहे हैं, उन्हें अपना दुकान मकान का कुछ हिस्सा तोड़ना भी पड़ सकता है। हालांकि इसका विरोध वहां के ग्रामीण भी कर रहे हैं और विभाग से मांग की जा रही है कि कोहंगाटोला बस्ती के भीतर के बजाय बाहर के रास्ते जहां पंचायत द्वारा सीसी रोड बनाया गया है, उस इलाके से नई सड़क को बनाई जाए ताकि लोगों का आशियाना टूटने से बचे पर यह विभाग तय करेगा कि वह अपनी सड़क कहां से कहां और कैसे बनाएगी। जुंगेरा से लेकर जगन्नाथपुर तक अगर यह सड़क पूरी बन जाए तो फिर इसका मुकाबला बड़े-बड़े सड़क भी नहीं कर पाएंगी। स्टेट हाईवे की तरह दिखने वाला यह जगन्नाथपुर अर्जुंदा सड़क चकाचक नजर आएगी।

गड्ढों में भर जाता है बारिश का पानी

वर्तमान में सड़क खराब है। जहां गड्ढों में बारिश पानी भरा हुआ है और आसपास कीचड़ फैला है। जब भी बारिश होती है पानी जाम होने से यहां से गुजरना मुश्किलों भरा होता है। सुबह से रात तक यहां से बालोद हजारों लोग आना -जाना करते हैं। इसलिए यह सड़क महत्वपूर्ण है। स्थिति ऐसी है कि लोगों को परेशानी हो रही है।

अभी कहीं तीन तो कहीं ढाई मीटर चौड़ी है सड़क

इस सड़क को 10 मीटर चौड़ी करने की योजना है। जो अभी कहीं तीन मीटर तो कहीं ढाई मीटर में ही सिमटी है। वही ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का सीजन शुरू होने वाला है, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विभाग की ओर से कुछ नहीं किया गया है। अब तक तस्वीर बदल नहीं पाई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।