• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल संरक्षण व संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता से करें: कलेक्टर

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता से किया जाए। महोबे आज संयुक्त जिला कार्याल...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 17 Aug 2021 07:33:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Aug 2021 07:33:14 AM (IST)
जल संरक्षण व संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता से करें: कलेक्टर

बालोद(नईदुनिया न्यूज)। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता से किया जाए। महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत स्वीकृत, प्रगतिरत एवं पूर्ण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नाली से बहने वाले पानी के संरक्षण के लिए भी कार्य करें। कलेक्टर ने जिले के जलाशयो में वर्तमान में जल भराव की स्थिति और जिले में अब तक हुई बारिश की स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने गिरदावरी के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित कृषकों की जानकारी ली। उन्होने जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलो में शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अधोसरंचना विकास के कार्यों की जानकारी ली। उन्होने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत हितग्राहियों को गरम भोजन प्रदाय किए जाने की जानकारी ली।


कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वायरोलॉजी लैब, ऑक्सीजन प्लांट व चाइल्ड केयर यूनिट की प्रगति, स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता, कोविड केयर सेंटरों की वर्तमान स्थिति आदि की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत् प्रत्येक विकासखंड के चिन्हित हाट बाजारों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के तहत गौठानो में क्रय किए गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कंपोस्ट के निर्माण एवं विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने चारागाहों में चारा विकास के कार्य की समीक्षा की और सभी चिन्हित चारागाहों में चारा विकास के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सहकारी समितियों में रासायनिक खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सिल्ली थामस, सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।